Cli

अमिताभ बच्चन के बाद इस एक्टर ने खरीदी अयोध्या में करोड़ो की जमीन।

Uncategorized

पिछले काफी वक्त से रणबीर कपूर अपनी फिल्म रामायण को लेकर काफी चर्चा में रामायण में राम का किरदार निभाने पर लोगों ने उन पर कई आरोप लगाए हैं उनको खरी खोटी भी सुनाइए है।

लेकिन इस वक्त रणबीर कपूर एक जमीन को लेकर चर्चा में है। बता दे कि रणबीर कपूर ने हाल ही में अयोध्या में करोड़ों की जमीन खरीदी है।रणबीर ने यह जमीन अभिनंदन लोढ़ा के हाउस (HoABL) के प्रीमियम रियल एस्टेट प्रोजेक्ट’द सरयू’ में खरीदी है।

रणबीर ने जमीन खरीदने के बाद खुशी जाहिर की और कहा कि यह नगरी उन्हें बुला रही थी। यह जमीन 2,134 स्क्वायर फुट में है। ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ की रिपोर्ट के मुताबिक, इस जमीन की डील 3.31 करोड़ रुपये में हुई है। अब ‘ सरयू’ में जमीन लेने वाले रणबीर कपूर दूसरे बॉलीवुड एक्टर हैं। उनसे पहले यहां अमिताभ बच्चन ने जमीन खरीदी थी। ‘द सरयू’ प्रोजेक्ट में अमिताभ ने तीन बार इन्वेस्टमेंट किया है।

प्रभु श्री राम की अयोध्या नगरी में जमीन खरीदते ही रणबीर ने कहा ‘मेरा मानना है कि अयोध्या ने मुझे चुना है। यह नगरी मुझे बुला रही थी और मैंने इस पुकार का जवाब दिया है। अयोध्या हमारे इतिहास में गहराई से समाई हुई है और हमारी सांस्कृतिक विरासत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। सरयू स्थित यह जमीन मेरे लिए इसे अपने परिवार की विरासत का हिस्सा बनाने का जरिया बन गई। HoABL ने अपनी पूरी तरह से डिजिटल प्रोसेस से इस जर्नी को सहज, ट्रांसपेरेंट और आसान बना दिया।’

बता दे कि रणबीर कपूर अब नितेश तिवारी की ‘रामायणम्: पार्ट 1’ में नजर आएंगे, जो दिवाली 2026 पर रिलीज होगी। यह फिल्म दो पार्ट्स में रिलीज की जाएगी और दोनों का बजट 4,000 करोड़ रुपये है। ‘

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *