देश के सरकारी बैंकों यानी कि पीएसयू बैंक्स ने ग्राहकों की सुविधा और डिजिटल बैंकिंग को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब 15,000 पुराने एटीएम को अपग्रेड किया जाएगा।
जिससे बैंकिंग सेवाएं पहले से ज्यादा स्मार्ट, तेज और सुरक्षित हो जाएंगी। सरकारी बैंक अब अपने पुराने और आउटडेटेड एटीएम को बदलकर नई टेक्नोलॉजी वाले एटीएम और कैश रिसाइक्लर मशीन लगाने की तैयारी में है।
इन अपग्रेड्स का मकसद सिर्फ कैश निकाला नहीं बल्कि एटीएम को मिनी बैंक ब्रांच में बदलना है। भारत में एटीएम नेटवर्क पहले से ही काफी बड़ा है और यह नेटवर्क नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के तहत चलने वाले नेशनल फाइनेंसियल स्विच यानी कि एनएफएस से जुड़ा हुआ है।
जो देश भर में लाखों एटीएम को कनेक्ट करता है। अपग्रेड के बाद एटीएम सिर्फ कैश निकालने तक सीमित नहीं रहेंगे बल्कि ग्राहकों को कई एडवांस सुविधाएं भी मिलेंगी। जैसे कि कैश रिसाइक्लिंग मशीन इससे पैसे जमा और निकालने दोनों की सुविधा आपको प्राप्त होगी। यूपीआई आधारित कैश विथड्रॉल इस सुविधा के जरिए आप बिना कार्ड के भी पैसे निकाल सकेंगे। बेहतर सिक्योरिटी फीचर्स इस फीचर से फ्रॉड से सुरक्षा मिलेगी और आपका पैसा सेफ रहेगा।
तेज ट्रांजैक्शन प्रोसेसिंग। आपको बता दें कि कम समय में आपका काम पूरा हो सकेगा और मशीन से पैसा निकालना और आसान हो जाएगा। मल्टी सर्विस एटीएम एक एटीएम में कई सुविधाएं जैसे बैलेंस स्टेटमेंट, ट्रांसफर जैसे फीचर्स एक साथ मिलेंगे। इस फैसले का फायदा से ज्यादा इन लोगों को होगा जहां बैंक ब्रांच कम है। जैसे ग्रामीण और छोटे शहरों के ग्राहक को इस सुविधा का फायदा मिलेगा। पीएसयू बैंक के करोड़ों ग्राहक को भी इसका बेनिफिट मिलेगा। छोटे व्यापारी और कैश यूज़र्स को भी इसका लाभ उठा पाएंगे। जो लोग डिजिटल सुविधा को नहीं समझ पाते और उसका फायदा नहीं ले पाते हैं। ऐसे लोग जो एटीएम का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं उन्हें इसका फायदा मिलेगा।
क्यों जरूरी है यह कदम? इसके बारे में भी आपको बता देते हैं। कई एटीएम मशीनें पुरानी और स्लो हो चुकी है। डिजिटल ट्रांजैक्शन बढ़ने के बावजूद कैश की डिमांड अभी भी ज्यादा है।
बैंक अब लागत कम करने और सेवा बेहतर करने के लिए कैश रिसाइक्लर मॉडल अपना रहे हैं। अब आपको छोटी-छोटी बैंकिंग जरूरतों के लिए बैंक ब्रांच जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। एटीएम ही आपके लिए 24 *7 मिनी बैंक बन जाएगा। जहां से आप पैसे निकालने के साथ-साथ जमा ट्रांसफर और कई दूसरी सेवाएं भी ले पाएंगे।