बॉलीवुड एक्टर प्राण ने फिल्मों में ज्यादातर विलेन के रोल प्ले किए हैं और इसीलिए उस वक्त लोगों के जेहन में भी उनकी इस तरह की एक इमेज बन गई थी। स्क्रीन पर प्राण के खौफनाक अंदाज ने उनकी असल जिंदगी में भी वैसी ही छवि बना दी थी। इससे जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा उनकी को एक्ट्रेस अरुणा ईरानी ने शेयर किया था। दोस्तों वीडियो में आगे बढ़ने से पहले प्लीज मेरे चैनल को सब्सक्राइब करके बेल आइकन को जरूर प्रेस कर दीजिएगा।
तो चलिए दोस्तों [संगीत] वीडियो को शुरू करते हैं। अरुणा ईरानी ने बड़े प्यार से याद किया कि मशहूर विलेन प्राण असल जिंदगी में कैसे थे। द कपिल शर्मा शो पर एक यादगार किस्सा सुनाते हुए उन्होंने बताया कि शूटिंग के दौरान एक बार फ्लाइट में देरी की वजह से उन्हें कोलकाता के एक होटल में रुकना पड़ा था। जहां कुछ ऐसा हुआ था कि अरुणा होटल के कमरे में फूट-फूट कर रोई थी। अरुणा ने याद करते हुए बताया कि मैं तब नई-नई इंडस्ट्री में आई थी और 18-19 साल की थी। तो एक फिल्म की शूटिंग के लिए हमें हांगकांग जाना पड़ा।
वापस आते वक्त फ्लाइट का कोलकाता में स्टॉप था और इसीलिए प्राण साहब और मुझे वहां एक होटल में रुकना पड़ा। लेकिन अरुणा प्राण के साथ होटल में रुकने से घबरा रही थी। क्योंकि कहीं ना कहीं वह भी प्राण की उस डरावनी छवि से डरती थी। उन्हें डर था कि उस दिन कुछ गलत ना हो जाए। अरुणा ने बताया कि हमने वहां डिनर किया और प्राण साहब ने कुछ पैग लगाए और तब और ज्यादा मैं घबरा गई। फिर हम जब सोने जाने लगे तो प्राण साहब ने कहा तुम अंदर जाओ। मैं पास वाले रूम में ही हूं। कुछ जरूरत पड़े तो बता देना।
प्राण साहब की यह बात सुनकर अरुणा ईरानी कमरे में जाकर फूट-फूट कर रोई। उन्हें इस बात का पछतावा हो रहा था कि उन्होंने प्राण साहब के बारे में गलत सोचा। भले ही पर्दे पर प्राण का अंदाज डरावना होता था लेकिन उन्होंने अरुणा की सुरक्षा और आराम का पूरा ध्यान रखा। इससे अरुणा का दिल भर आया और उन्हें इस बात का भी एहसास हुआ कि उन्होंने शुरू में प्राण के बारे में गलत राय बनाई थी।
यह दोनों दिग्गज कलाकार क्लासिक हिंदी सिनेमा में साथ काम कर चुके थे और उन्हें खूब तारीफ मिली थी। 1975 की हिट फिल्म दो झूठ में उनकी एक्टिंग के लिए उन्हें नॉमिनेशन भी मिला था। जहां प्राण अपने खतरनाक किरदारों के लिए मशहूर थे तो वहीं अरुणा ईरानी ने हमेशा इस बात पर जोर दिया कि असल में वह बहुत सम्मान करने वाले, ख्याल रखने वाले और केयरिंग कोस्टार थे। तो दोस्तों, आज का वीडियो यहीं समाप्त करते हैं। मिलते हैं नेक्स्ट वीडियो में। तब तक के लिए आप सभी को टाटा बाय-ब टेक केयर।