मलाइका अरोड़ा से ब्रेकअप के बाद कि अर्जुन कपूर को फिर से नया प्यार मिल गया है। आखिर कौन है वो लड़की जिसके साथ सोशल मीडिया पर हाल ही में अर्जुन कपूर की एक तस्वीर ने हर किसी का ध्यान खींच लिया। हालांकि अर्जुन कपूर से डेटिंग की अफवाहों पर इस एक्ट्रेस ने अब चुप्पी तोड़ी है और बताया है कि आखिर सच क्या है। दरअसल बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने जब से एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा से ब्रेकअप किया है तब से लोग उन्हें लेकर तरह-तरह की बातें करते नजर आते हैं।
आपको बता दें कि साल 2014 में ही अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का ब्रेकअप हो गया था। एक्टर खुद से उम्र में 12 साल बड़ी महिला यानी एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा को डेट करते थे। खबर थी कि दोनों लिव इन में भी रहते थे। फिलहाल अर्जुन कपूर की लाइफ में किसी और की एंट्री होने की खबर ने तहलका मचा रखा है। आपको बता दें कि हाल ही में अर्जुन कपूर और साहिबा बाली की कोजी तस्वीरें वायरल हो रही है। दोनों को लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में एक साथ देखा गया था जिसके बाद से उनके रिलेशनशिप को लेकर चर्चाएं तेज हो गई। अब सोशल मीडिया पर हर कोई ये जानने के लिए उत्सुक है कि आखिर साहिबा बाली कौन है? हालांकि साहिबा बाली ने अर्जुन कपूर के साथ डेटिंग रूमर्स पर चुप्पी तोड़ी है।
उन्होंने क्या कहा है? आइए आपको बताते हैं। साहिबाली ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कहा कि उनके और अर्जुन कपूर के अफेयर की अफवाहें ना फैलाई जाएं। साहिबा ने Instagram पर लंदन में इंडिया हाउस के बाहर सोनम मंगचुक के सपोर्ट में और दिल्ली के जंतरमंतर पर सीजेपी के चलो संसद प्रदर्शन के समर्थन में रखी एकजुटता रैली का दृश्य शेयर किया। यह रैली सोमवार 20 जुलाई को हुई थी। जहां प्रदर्शनकारी नीट में अनियमितताओं के विरोध में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे साहिबा ने अपने Instagram पर अफेयर की अटकलों को संबोधित करते हुए लिखा डियर मीडिया लंदन में मेरी डेटिंग लाइफ के बारे में अफवाहें बंद करो। यह राष्ट्रीय खबर नहीं है
लेकिन दिखाना है तो यह दिखाओ ना। साहिबा ने साफ कर दिया कि उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर गलत खबरें चलाई जा रही हैं जो कि उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं है। उन्होंने साफ-साफ कह दिया कि वह अर्जुन को डेट नहीं कर रही हैं। एक्टर्स की पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए फैंस ने उनका सपोर्ट किया। फैंस का कहना है कि वह बिल्कुल सही कह रही हैं। दो लोग साथ दिखे इसका मतलब यह नहीं कि उनका अफेयर चल रहा है। कई बार जो दिखता है वह सच नहीं होता। चलिए आपको बताते हैं कि आखिर कौन है साहिबा बाली। साहिबा बाली का जन्म साल 1994 में कश्मीरी परिवार में हुआ था। ग्लैमर वर्ल्ड में एंट्री करने से पहले उन्होंने मार्केटिंग में करियर बनाया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साहिबा बाली ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया है। ग्रेजुएशन की डिग्री लेने के बाद साहिबा बाली मास्टर्स के लिए लंदन चली गई थी। मार्केटिंग की फील्ड में करियर बनाने के बाद साहिबा बाली के पास एक ऐसा फोन कॉल आया जिसने उनकी जिंदगी बदल दी। आपको बता दें कि साहिबा बाली मार्केटिंग में करियर बनाने के साथ-साथ सोशल मीडिया पर कंटेंट भी बनाती थी।
उनके वीडियोस को देखकर ही फिल्म मेकर इम्तियाज़ अली ने उन्हें कॉल किया था और यहीं से एक्टिंग की दुनिया में उनकी एंट्री हुई थी। इम्तियाज़ अली ने उन्हें फिल्म लैला मजनू में लीड रोल के लिए ऑडिशन देने के लिए बुलाया था। वहीं साहिबाली ने लैला मजनू मूवी में लीड रोल के लिए ऑडिशन दिया था। लेकिन वह इसमें सफल नहीं हो पाई थी। बाद में फिल्म में लीड रोल तृप्ति डिमरी ने निभाया था। हालांकि साहिबा बाली ने मजनू यानी लीड एक्टर अविनाश तिवारी की बहन का रोल निभाया था। साहिबाली ने फिल्टर कॉपी के साथ भी काम किया है। वह एक्ट्रेस होने के साथ-साथ कंटेंट क्रिएटर भी हैं। कॉर्पोरेट में काम करने के साथ ही एक्ट्रेस ने फिल्मों और डिजिटल दुनिया में भी अपनी छाप छोड़ी है। उनके Instagram पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग एक्ट्रेस के Instagram पर 8 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। वो फिल्म क्रिटिक्स का भी हिस्सा रह चुकी हैं। Instagram के जरिए वो फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। फिलहाल इस वीडियो में इतना ही। आप क्या कहना चाहेंगे? कमेंट सेक्शन में हमें लिखकर जरूर बताएं। वीडियो को लाइक करें, शेयर करें और चैनल को सब्सक्राइब करना बिल्कुल ना भूलें।