Cli

अन्नू कपूर शाहरुख़ खान के ‘सुपरस्टार’ टैग पर ये क्या बोल गए? हैरान कर देने वाला खुलासा

Uncategorized

बॉलीवुड में जब भी स्टारडम और सुपरस्टार्स की बात होती है तो इनमें तीनों खान यानी आमिर खान, सलमान खान और शाहरुख खान का नाम सबसे पहले आता है। लेकिन सालों पहले अनुपम खेर के टॉक शो कुछ भी हो सकता है। में बातचीत के दौरान किंग खान ने कहा था कि मैं विनम्र हूं, लेकिन सच कहूं तो मैं आखिरी सुपरस्टार हूं। एक्टर के इस बात से लाखों लोग और फैंस आज भी सहमत हैं।

लेकिन दिग्गज एक्टर अनु कपूर शाहरुख खान की इस बात से सहमत नहीं है और हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान इस पर उन्होंने कुछ ऐसा कहा जिससे इंटरनेट पर बवाल मच गया है। दरअसल बेबाक और हर मुद्दे पर खुलकर बात करने वाले एक्टर अनु कपूर शाहरुख खान की इस बात से बिल्कुल भी इत्तेफाक नहीं रखते हैं। उन्होंने किंग खान के लास्ट सुपरस्टार वाले टैग को सिरे से खारिज कर दिया और एक ऐसा सवाल दाग दिया जिसने अब सोशल मीडिया पर न सिर्फ एक नई बहस छेड़ दी है

बल्कि उनके फैंस को भी खफा कर दिया है। अनु कपूर ने हाल ही में हिंदी रस्ट को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि किसी भी एक्टर को इंडस्ट्री का आखिरी सुपरस्टार कहना सही नहीं है। उन्होंने याद दिलाया कि इतिहास में राजेश खन्ना जैसे दिग्गज को भी यही टैग दिया गया था लेकिन सिनेमा बदला और नए-नए सितारे आते रहे। अनु कपूर के मुताबिक भारतीय सिनेमा में बहुत कम ऐसे कलाकार हुए हैं जो दशकों तक रिलेवेंट रहे हों। उन्होंने अमिताभ बच्चन, लता मंगेशकर और

आशा भोसले का उदाहरण देते हुए कहा कि ये वो नाम है जिन्होंने कई दशकों तक अपने काम का परचम लहराया। हालांकि उन्होंने अपने बयान में शाहरुख खान का सीधा नाम नहीं लिया लेकिन बिना नाम लिए ही अनु कपूर ने कहा कि एक्टर ने 1992 के आसपास अपने करियर की शुरुआत की थी और उन्हें इंडस्ट्री में लगभग 34 साल हो चुके हैं। अगर आप अमिताभ बच्चन के 53 साल के लंबे करियर से 34 घटा भी देते हैं तब भी 19 साल बाकी रह जाएंगे। क्या आपको लगता है कि शाहरुख खान 19 सालों तक इतने पॉपुलर बने रहेंगे?

मैं जानबूझकर उनका नाम नहीं ले रहा हूं। लेकिन क्या वह 1945 में भी उतने ही प्रासंगिक रहेंगे? उनकी कमाई और ओहदे को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता इस बात से कोई इंकार नहीं कर सकता कि शाहरुख खान दुनिया के दूसरे नंबर के अमीर एक्टर हैं। आपको बता दें कि अनु कपूर ने शाहरुख खान के साथ 24 दिसंबर 1993 में आई फिल्म डर में साथ में काम किया था। वहीं जब अनु कपूर से फिल्म डर में शाहरुख खान के साथ काम करने का अनुभव पूछा गया। तो पहले तो उन्होंने साफ मना कर दिया

कि उन्होंने कभी शाहरुख के साथ काम किया है। फिर याद दिलाए जाने पर उन्होंने हंसते हुए कहा कि उन्हें वह एक्सपीरियंस खास याद नहीं है क्योंकि उस वक्त शाहरुख खान नए-नए थे। अनु ने बताया यश चोपड़ा जी ने मुझे सिर्फ 3 दिन की शूटिंग के लिए बुलाया था और बाकी फिल्म से मेरा कोई खास लेना देना नहीं था। मेरा शाहरुख खान से कोई निजी रिश्ता नहीं है और जब मेरा किसी से लेना देना नहीं होता है तो मेरे पास उनके लिए सिर्फ दुआएं और आशीर्वाद होते हैं। अनु कपूर के इस स्टेटमेंट पर आपका क्या कहना है? कमेंट कर हमें जरूर बताएं। टीवी और बॉलीवुड की दुनिया की तमाम अपडेट के लिए देखते रहिए एबीवी एंटरटेनमेंट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *