अर्चना के घर आई छोटी बहू। बिन शादी ससुराल में हुआ समीक्षा का गृह प्रवेश। गोद में उठाकर मंगेतर को घर में ले गए आयुष्मान। तो नजारा देख खुशी से फूली नहीं समाई सासू मां अर्चना। ना बैंड बाजा ना शादी ब्याह। बिन फेरे एक दूजे के हुए आयुष्मान और समीक्षा। शादी से पहले लिविन में रहने का लिया फैसला। जी हां, बिन फेरे हम तेरे।
कुछ इसी राह पर निकल पड़े हैं लाफ्टर की महारानी अर्चना पूनम सिंह के दोनों बेटे। अर्चना और परमीत के बड़े बेटे आर्यमन के बाद अब उनके छोटे बेटे आयुष्मान ने भी बिना शादी अपनी मंगेतर संग एक छत के नीचे रहने का फैसला किया है। आयुष्मान समीक्षा शेट्टी के साथ लिवन में शिफ्ट हो गए हैं और बेहद रोमांटिक अंदाज में समीक्षा का गृह प्रवेश उनके ससुराल में किया गया है। इस बात का खुलासा खुद बड़े भैया आर्यमन ने अपने लेटेस्ट ब्लॉग में किया है।
जैसा कि जग जाहिर है कि इन दिनों पूरा सेठी परिवार यूबर बन चुका है। अपने ब्लॉग्स के जरिए अर्चना और उनका परिवार फैंस को ना सिर्फ अपनी पर्सनल लाइफ की अपडेट्स देते हैं बल्कि हर महीने मोटी कमाई भी कर रहे हैं। अक्सर सेठी परिवार अपने ब्लॉग में कोई ना कोई ऐसा खुलासा कर जाता है जो लोगों का ध्यान बटोर लेता है। ऐसा ही इस बार भी हुआ है। दरअसल अपने लेटेस्ट वॉग में आर्यमन ने बताया है कि उनके छोटे भाई आयुष्मान सेठी की गर्लफ्रेंड समीक्षा सेठी फाइनली उनके घर में शिफ्ट हो गई हैं।
आयुष्मान और समीक्षा को इस फैसले में परिवार का साथ मिला है। पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। ब्लॉग की शुरुआत में समीक्षा को अपने पुराने घर में सामान पैक करते हुए देखा जा सकता है। खास बात यह रही कि स्वभाव से शर्मीले आयुष्मान इस बार अलग ही मूड में नजर आए। आयुष्मान ने समीक्षा को गोद में उठाकर उनका अपने घर में गृह प्रवेश करवाया। ब्लॉग में आयुष्मान मेन गेट से लेकर घर के अंदर तक समीक्षा को अपनी गोद में उठाकर ले गए। और यह रोमांटिक नजारा देख सासू मां अर्चना भी खुशी से फूली नहीं समाई।
घर की बालकनी से बेटे और होने वाली बहू को देख रही अर्चना खुशी से झूम उठी। बेटे का यह रूप देख अर्चना तालियां बजाती और खुशी जाहिर करती दिखी। इसके बाद रनोवेट हो रहे घर की झलक दिखाई जाती है। वॉग में आर्यमन बताते हैं कि उन्हें यह घर उनके पेरेंट्स अर्चना और परमीत ने तोहफे में दिया है जिसे अब यह मिलकर रनोवेट करवा रहे हैं। इसी वॉग में एक इंटरेस्टिंग खुलासा भी हुआ। दरअसल आयुष्मान बताते हैं कि ऐसा करने के लिए उनकी इंस्पिरेशन उनके पेरेंट्स ही बने हैं।
आयुष्मान ने बताया कि जब उनके माता-पिता शादी के बाद पहली बार घर आए थे तब परमीत ने अर्चना को चार मंजिल तक गोद में उठाया था। उस याद को फिर से ताजा करने की चाह में उन्होंने भी ऐसा ही करने की कोशिश की। बहरहाल अर्चना और परमीत के दोनों बेटे अपनी मंगेतर संग लेवन में शिफ्ट हो गए हैं।
आयुष्मान और समीक्षा से पहले आर्यमन और योगिता ने बीते साल अक्टूबर में बिना शादी एक साथ रहने का फैसला किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों इस साल शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।