Cli

अर्चना पूरन सिंह के बेटे के साथ हुआ ‘स्कैम’ ! फ्री ट्रायल के नाम पर उड़ गए 87,000, जानिए मामला

Hindi Post

अर्चना पून सिंह के बेटे के साथ हुई धोखाधड़ी। फ्री ट्रायल के नाम पर कंपनी ने उड़ाए हजारों। किस्सा सुनाते हुए मायूस हो गए आयुष्मान। लापरवाही देख आग बबूला हो गए पापा परमी। फ्रॉड की बात सुन अर्चना ने घुमाया कंपनी को फोन। लाफ्टर क्वीन अर्चना पून सिंह एक बार फिर सुर्खियों में है और इस बार उनका हंसता हुआ नहीं बल्कि हैरान परेशान होता हुआ चेहरा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और वजह आपके होश उड़ा देगा। उनके बेटे के साथ एक बहुत बड़ी धोखाधड़ी हो गई है।

जिसके चलते परिवार में टेंशन का माहौल है। इस बात का खुलासा उन्होंने अपने YouTube ब्लॉग में किया है। जिसे सुनने के बाद फैंस के होश उड़ गए। स्कैम फ्रॉड शब्द इतना कॉमन हो गया है कि लगता है जैसे हर दूसरे दिन कोई ना कोई इसकी चपेट में आ ही जाता है। पहले यह खबरें सिर्फ आम लोगों तक ही सीमित हुआ करती थी। लेकिन अब तो बॉलीवुड और टीवी स्टार्स के

परिवार भी इससे अछूते नहीं रहे। हाल ही में ऐसा ही कुछ अर्चना पून सिंह और परमीत सेठी के घर में भी हुआ। जब उनके छोटे बेटे आयुष्मान सेठी एक क्रेडिट कार्ड स्कैम का शिकार हो गए। जी हां, लाफ्टर क्वीन अर्चना पून सिंह के बेटे के साथ फ्रॉड हो गया है। कहानी थोड़ी टेंशन भरी है, लेकिन उसका ट्रीटमेंट पूरी तरह से फैमिली कॉमेडी में बदल गया।

अर्चना के छोटे बेटे आयुष्मान के क्रेडिट कार्ड से अचानक ₹87,000 कट गए। जी हां, बात वहां खराब हुई जब एक 7 दिन का फ्री ट्रायल जो असल में पूरे साल की सब्सक्रिप्शन फीस में बदल गया और जैसे ही पैसे कटने का मैसेज आयुष्मान के पास आया उनके होश उड़ गए। उनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसमें वह साफ-साफ घबराए हुए नजर आ रहे हैं और वॉग में वह बार-बार यही कहते हुए नजर आ रहे हैं कि मेरी कार से ₹80,000 निकल गए। लेकिन असली मजा तो तब शुरू हुआ जब पूरा परिवार इस सिचुएशन में शामिल हो गया। अर्चना पूरन सिंह ने तुरंत रिएक्शन दिया कि कार्ड कैंसिल करो। अभी कॉल करो कंपनी को। वहीं परत सेठी ने बीच में सुधार किया। कार्ड नहीं पेमेंट कैंसिल करो। और यहीं से सीन थोड़ा कॉमिक बन गया। फिर आयुष्मान का अगला सवाल था वो ऑप्शन कहां आता है?

बस फिर क्या था? पूरा परिवार ही हंस पड़ा। बता दें आयुष्मान के बड़े भाई आर्यमन सेठी जो इस पूरे सीन को अपने ब्लॉग में रिकॉर्ड कर रहे थे, जोर-जोर से हंसने लगे। मुसीबत की घड़ी में परिवार का रिएक्शन सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। साथ ही फैंस आयुष्मान के लिए चिंता जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा, बेचारा आयुष 87,000 कोई छोटी रकम नहीं होती। तुम्हें साइबर फ्रॉड में शिकायत जरूर करनी चाहिए। एक दूसरे यूजर ने लिखा आयुष्मान एक बहुत अच्छे इंसान है। उनका मजाक बनते देखना अच्छा नहीं लगता। जहां तक अर्चना और परमीत की बात है, उनकी केमिस्ट्री आज भी उतनी ही मजेदार है। याद दिला दें कि दोनों ने 1992 में गुपचुप तरीके से शादी की थी और उसे 4 साल तक छुपाकर भी रखा था और आज भी उनकी लाइफ में वही ड्रामा और कॉमेडी का परफेक्ट मिक्स देखने को मिलता है। ब्यूरो रिपोर्ट T2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *