नेशनल अवार्ड विजेता और पद्मश्री से सम्मानित हो चुकी सिंगर अनुराधा पोडवाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार की आलोचना की है। उनका कहना है कि लोग विश्वुरु बनने की बातें करते हैं। लेकिन भारत में मौजूदा समय में 93,000 स्कूलें बंद पड़ी हैं। दिग्गज सिंगर ने राम मंदिर में दान चोरी पर भी रिएक्ट किया और सवाल किया कि ऐसे भारत विश्वुरु कैसे बनेगा? अनुराधा पोडवाल ने हाल ही में शुभांकर मिश्रा के पडकास्ट में कहा है। कुछ सालों पहले तक मेरे मन में बहुत आता था कि हम विश्वगुरु बनेंगे।
लेकिन अभी मैं देखती हूं कि विश्वगुरु को विरोध करने वाली चीजेंही ज्यादा हो रही हैं। कहां से हम विश्वगुरु बनेंगे? या तो हम विश्वगुरु विश्वगुरु करना बंद करें या तो यह सब नॉनसेंस बंद करें। क्या हमें शिक्षित नहीं बनना था? मुझे समझ नहीं आता कि हम एजुकेटेड बनना चाहते हैं। लेकिन हमारे देश में 93,000 स्कूल बंद पड़े हैं। तो विश्व गुरु का बेस क्या है? ख्वाब के ऊपर तो आप चल नहीं सकते।
आपकोकुछ तो करना पड़ेगा ना। आगे सिंगर ने कहा, राम राज्य की बात करते हैं। इधर तो मंदिर पर ही डाका हो गया। मैं यह कहना चाहती हूं कि विश्व गुरु के खिलाफ नहींहूं। लेकिन इससे जुड़ी हुई जो चीजें हैं, वह कौन सी हैं? उसकी लिस्ट भेजो ताकि हम उस पर चलें।