फिल्म हनुमान अंश की सक्सेस के बाद अब इसके प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर के नाम एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने शानदार कमाई की है और अब अनुप्रिया नागर को एक खास सम्मान से नवाजा गया है। उन्हें भारत की सबसे कम उम्र की फिल्म प्रोड्यूसर होने के लिए लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में जगह मिली है। दरअसल रविवार को अनुप्रिया नागर नैनीताल के फेमस कैंची धाम पहुंची।
यहां उन्होंने बाबा नीमकरली महाराज के दर्शन किए। इसी दौरान लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के इंटरनेशनल प्रेसिडेंट कार्तिक पालीवाल ने उन्हें यह सम्मान दिया। इस उपलब्धि के बाद अनुप्रिया नागर ने अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि यह सम्मान सिर्फ उनके लिए नहीं बल्कि उत्तराखंड और देश के उन तमाम युवा फिल्म निर्माताओं के लिए भी प्रेरणा है जो फिल्म इंडस्ट्री में कुछ अलग करने का सपना देखते हैं। वहीं हनुमान अंश की सक्सेस के बाद अब फिल्म के दूसरे पार्ट को लेकर भी एक्साइटमेंट बढ़ गई है। अनुप्रिया नागर ने हिंट दिया है
कि हनुमान अंश पार्ट टू में उत्तराखंड के पवित्र स्थलों और बाबा नीम करौली महाराज से जुड़ी आध्यात्मिक कहानियों को प्रमुखता यानी कि प्रायोरिटी दी जाएगी। ऐसे में कैंची धाम की दिव्यता भी फिल्म के अगले पार्ट में दिखाई दे सकती है। हालांकि फिल्म की कहानी को लेकर अभी कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं सामने आई है। अनुप्रिया ने यह भी बताया कि वह भूमिहार समेत बाबा नीमकरली महाराज से जुड़े दूसरे मंदिरों में भी दर्शन करने जाएंगी।
ऐसे में माना जा रहा है कि इन पवित्र स्थलों और उनसे जुड़ी मान्यताओं को हनुमानंश पार्ट टू में बहुत इंपॉर्टेंट चीजें और जगह मिल सकती है। कैंची धाम पहुंचने के बाद अनुप्रिय नागर और उनके परिवार ने नैनीताल के कई लोगों से मुलाकात की, कई ब्यूरोक्रेट से मुलाकात करी। वहीं अब बात करें फिल्म की कमाई की तो फिल्म हनुमानंश बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर चुकी है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अब तक 214.79 करोड़ की नेट कमाई कर ली है। सो व्हाट्स योर टेक ऑन दिस? प्लीज डू कमेंट और ऐसे एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए देखते रहिए फिल्म बीट।