72 साल की उम्र में एक सीनियर एक्ट्रेस को बदनामी का सामना करना पड़ रहा है। उनकी नींद उड़ गई है, उन्होंने अमिताभ बच्चन का भी जिक्र किया है। एक्ट्रेस का बयान वायरल हो रहा है। “मैं भीख नहीं मांग रही, इस उम्र में मुझे बदनाम मत करो।” ये बयान वायरल हो रहा है।एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में पता नहीं कब कोई बात तमाशा बन जाए और राई का पहाड़ बन जाए। कुछ ऐसा ही मशहूर टीवी एक्ट्रेस अनीता कंवल के साथ हुआ।
एक इंटरव्यू में उन्होंने इंडस्ट्री में काम न मिलने को लेकर कुछ कहा, जिसे फिर तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया।एक्ट्रेस ने अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर चल रही खबरों पर कड़ी नाराजगी और गुस्सा जताया है। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो बेहद इमोशनल दिख रही हैं। आखिर चल क्या रहा है? चलिए पूरी स्थिति को विस्तार से समझाते हैं।अनीता कंवल ने अपने वीडियो में बताया कि सुबह के 4 बज रहे हैं, और उन्हें ठीक से नींद नहीं आ रही है। उनके बारे में दिखाई जा रही खबरों ने उन्हें गहरा दुख पहुंचाया है।करीब छह महीने पहले, एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान उनसे पूछा गया था कि अगर उन्हें काम मिलना बंद हो जाए या पैसे कमाना बंद हो जाए तो वो कितने समय तक खुद को संभाल सकती हैं। उन्होंने जवाब दिया कि वो खुद को आर्थिक रूप से एक से डेढ़ साल तक संभाल सकती हैं।हालांकि, अनीता के अनुसार, उनके बयान को इस तरह से पेश किया गया जैसे वो आर्थिक मदद मांग रही हों।
अपनी बात को समझाने के लिए अनीता ने बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन का भी उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि जब अमिताभ बच्चन ने यश चोपड़ा से अपने पास काम न होने और आर्थिक तंगी के बारे में बात की थी, तो उसे इस नजर से नहीं देखा गया था। तो फिर आज एक महिला कलाकार के बयान पर इतना हंगामा क्यों हो रहा है?अनीता सवाल उठाती हैं कि एक्ट्रेसेस के बारे में ऐसी धारणा क्यों बनाई जाती है।
उनके अनुसार, किसी कलाकार की आर्थिक स्थिति पर चर्चा करने का मतलब ये नहीं है कि वो मदद के लिए भीख मांग रहे हैं।अनीता ने साफ तौर पर कहा कि वो एक सम्मानित और संपन्न परिवार से आती हैं। उन्होंने कुछ निवेश में गलतियां कीं, लेकिन ऐसी गलतियां किसी के साथ भी हो सकती हैं। इसका मतलब ये नहीं है कि उनकी पूरी जिंदगी की कमाई खत्म हो गई है या वो दूसरों पर निर्भर हैं।एक्ट्रेस ने कहा कि उनमें आज भी काम करने और कमाने की पूरी क्षमता है। वो अपने आने वाले सालों को सुरक्षित करने की कोशिश कर रही हैं और इसमें कुछ भी गलत नहीं है।
इतना ही नहीं, एक्ट्रेस ने बताया कि पिछले 6 महीनों में उनकी जिंदगी में कई बदलाव हुए हैं। पहले उन्हें काम की कमी महसूस हो रही थी, लेकिन फिर उन्होंने इंस्टाग्राम पर रील्स बनाना शुरू किया। धीरे-धीरे उन्हें सोशल मीडिया पर कोलैबोरेशन मिलने लगे और एक फिल्म में काम करने का मौका भी मिला।मतलब, एक्ट्रेस ने खुद ही अपनी मेहनत से कमाने के नए रास्ते खोजे और नए मौके बनाए। उनका कहना है कि आज वो बहुत खुश हैं और अपने काम के साथ आगे बढ़ रही हैं।