सयारा गर्ल पर टूटा दुखों का पहाड़। आंसुओं में डूबी अनीत पड्डा। सिर से उठा जिंदगी के सबसे खास शख्स का साया। हाथों में हाथ थाम भारी मन से दी विदाई। लंबे पोस्ट में छल का एक्ट्रेस का दर्द। सयारा गर्ल अनीत पड्डा की जिंदगी में दुखों का तूफान आ गया है। अनीत ने अपनी जिंदगी के सबसे खास शख्स को खो दिया है। [संगीत] वो शख्स जिसे एक्ट्रेस अपनी जिंदगी का इकलौता प्यार बताती थी
और उनके दिल के बेहद करीब था। वो शख्स अब अनीत को रोता बिलखता छोड़ इस दुनिया को अलविदा कह गया है। सबसे पहले तो आपको बता दें कि वो खास शख्स कोई और नहीं बल्कि अनीत पड्डा के दादा हैं। जिनके निधन ने एक्ट्रेस को गहरा सदमा दिया है। अपने दादा के निधन की खबर एक्ट्रेस ने एक बेहद इमोशनल पोस्ट शेयर करके दी है। साथ ही एक लंबा चौड़ा नोट लिख अनीत ने अपने दिल का दर्द भी बयान किया है। अनीत ने अपने पोस्ट में एक दिल कचोटने वाली तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में एक्ट्रेस अपने दादा के कमजोर हाथ को बेहद प्यार और मजबूती से थामे दिख रही हैं।
यह तस्वीर भले ही ब्लैक एंड वाइट है, लेकिन फोटो में दादा पोती के प्यार भरे रिश्ते के खूबसूरत रंग देखने को मिल रहे हैं। इस प्यारी सी तस्वीर को शेयर करते हुए अनीत ने अपने दादा को जिंदगी का इकलौता प्यार बताया है। और अब उसी प्यार को खोकर वह टूट गई हैं। एक्ट्रेस ने दादा को खोने का दर्द साझा करते हुए लिखा है कि मेरी जिंदगी का एकमात्र प्यार आप मुझसे दूर जा रहे थे लेकिन मक्खन को नहीं भूले। आप भले ही यादों को नहीं थाम सके पर प्यार को थामे रखा।
मैं दोनों को थामे रहूंगी। मैं हमारे साथ बिताए सभी पलों को संजो कर रखूंगी। मैं एक अच्छी इंसान बनूंगी। मैं आपके जोक्स याद रखूंगी और जब भी मौका मिलेगा उन्हें दोहराऊंगी। गौरतलब है कि मक्खन अनीत का ही नाम है जो कि उन्हें उनके दादा ने बेहद प्यार से दिया था। दादा अनीत को मक्खन और हीरा पुत के नाम से बुलाते थे। जानकारी के लिए यह भी बता दें कि अनीत के दादा लंबे वक्त से अल्जाइमर बीमारी से जूझ रहे थे।
जी हां, वही बीमारी जो अपनी डेब्यू फिल्म में सयारा में अनीत को भी थी। ऐसे में अनीत अल्जाइमर से जूझ रहे अपने दादा के दर्द को भली-भांति समझती थी। अपनी डेब्यू फिल्म की रिलीज के बाद अनीत ने एक इंटरव्यू में दादा की इस बीमारी को लेकर बात भी की थी। अनीत ने बताया था कि अल्जाइमर की वजह से दादा उनका नाम तक भूल गए थे। [संगीत] सिर्फ अनीत ही नहीं बल्कि वह परिवार के अन्य सदस्यों के नाम और चेहरे भी भूल [संगीत] चुके थे।
हालांकि जब उन्होंने सयारा फिल्म के कुछ सीनंस देखे तो उन्होंने अपनी पोती को पहचान लिया था। दादा ने अनीत को देखते ही कहा था हीरापुत और मक्खन की मूवी। पोती को सिल्वर स्क्रीन पर देख उनके दादा को बेहद खुशी मिली थी और दादा की खुशी देख एक्ट्रेस भी भावुक हो गई थी। अफसोस अब अनीत ने अपने प्यार लुटाने वाले दादा को खो दिया है। अनीत के परिवार की बात करें तो उनकी फैमिली में माता-पिता के अलावा एक छोटी बहन रीत पड्डा भी है। ब्यूरो रिपोर्ट ई2 टू [संगीत]