आंखों में चमक, चेहरे पर दमक और होठों पर मुस्कान। 19 साल का हुआ शादी का रिश्ता तो खुशी से फूली नहीं समाई ऐश्वर्या। ना पार्टी ना शोर शराबा बेहद सादगी से मनाया एनिवर्सरी का जश्न। अभिषेक ने लुटाया बीवी पर प्यार। साथ ही दिया खास उपहार। मम्मी पापा संग जश्न में डूबी बेटी आराध्या।
20 अप्रैल का दिन बच्चन परिवार में खुशियों की बहार लेकर आया। यही वो दिन है जब 19 साल पहले साल 2007 में ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन सात फेरों के बंधन में बंधे थे। जिंदगी के कई उतार-चढ़ाव को पार करते हुए अभी ऐश की खूबसूरत जोड़ी ने अपना 19 साल का सफर पूरा कर लिया है। अभिषेक और ऐश्वर्या की अटूट जोड़ी को फैंस सुबह से शादी की सालगिरह की बधाइयां दे रहे थे। साथ ही यह इंतजार भी कर रहे थे कि अभी ऐश अपना स्पेशल डे कैसे सेलिब्रेट करेंगे। वहीं जब वेडिंग एनिवर्सरी के मौके पर अभिषेक बच्चन अकेले ही अपनी
अपकमिंग फिल्म राजा शिवाजी के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में पहुंचे। फिर तो जैसे अभिषेक के खिलाफ ट्रोलर्स आर्मी एक्टिव हो गई। ऐश्वर्या के फैंस अभिषेक पर खास दिन पर भी बीवी को अकेला छोड़ने का इल्जाम लगाने लगे। जूनियर बी को केयरलेस हस्बैंड कहा जाने लगा। जिसे अपनी बीवी के जज्बातों की बिल्कुल कद्र नहीं। अब अभिषेक को ताने मिले और ऐश्वर्या चुप रहे। ऐसा कैसे हो सकता था? यहां ट्रोलर्स ने अभिषेक पर साधा निशाना तो वहां पति के बचाव में आ गई ऐश्वर्या। सोशल मीडिया पर चुनिंदा पोस्ट शेयर करने वाली ऐश्वर्या ने अपनी वेडिंग एनिवर्सरी
के मौके पर दो तस्वीरें शेयर कर ट्रॉलर्स की बोलती बंद कर दी। इन दोनों सेल्फी फोटोस में ऐश्वर्या और अभिषेक मुस्कुराते हुए कैमरे को पोज दे रहे हैं। वाइट कलर की ड्रेस पहने ऐश्वर्या ने रेड लिपस्टिक लगाई है। मुस्कुराते हुए वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। ऐश्वर्या ने हाथों में फूलों का बुके भी पकड़ा हुआ है। जो शायद अभिषेक ने अपनी फूलों से भी ज्यादा खूबसूरत बीवी को गिफ्ट किया होगा। वहीं अभिषेक उसी आउटफिट में नजर आ रहे हैं जो उन्होंने अपनी फिल्म राजा शिवाजी के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में पहना था। तो अंदाजा लगा सकते हैं कि यह फोटो इवेंट में जाने से ठीक पहले या
फिर इवेंट से लौटने के ठीक बाद ली गई होंगी। दोनों तस्वीरों में अभिषेक ऐश्वर्या की लाडली आराध्या भी हंसती मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं। इन फोटोस को शेयर करते हुए ऐश्वर्या ने कैप्शन में कुछ नहीं लिखा है। सिर्फ एक रेड हार्ट इमोजी लगाकर अपने दिल के जज्बातों को बयान किया है। जैसे ही ऐश्वर्या ने अपनी शादी की सालगिरह के मौके पर यह पोस्ट शेयर किया, इसे सोशल मीडिया पर वायरल होने में देर नहीं लगी। अभी ऐश का यूं हंसते मुस्कुराते नजर आना उनके फैंस का दिन माना गया है। अमिताभ बच्चन के बेटे बहू पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं
और उनकी प्यारी जोड़ी को हर बुरी नजर से बचाए रखने की भगवान से दुआ भी कर रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि ऐश्वर्या राय सोशल मीडिया पर बेहद कम एक्टिव रहने वाले सेलेब्स में से एक हैं। ऐश्वर्या सिर्फ चुनिंदा मौकों पर ही अपने इंस्टा पेज पर पोस्ट शेयर करती हैं। वो बात अलग है कि ऐश्वर्या का हर एक पोस्ट जबरदस्त वायरल हो जाता है। बात करें अभिषेक ऐश्वर्या के रिश्ते की तो फिल्म गुरु की शूटिंग के दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ी थी। जिसके बाद अभिषेक ने ऐश्वर्या को शादी के लिए प्रपोज किया था। दोनों ने 20 अप्रैल 2007 को धूमधाम से शादी की थी। शादी के बाद दोनों बेटी आराध्या के पेरेंट्स बने। हालांकि बीते 2 साल अभी ऐश की जोड़ी के लिए अच्छे नहीं रहे। कई रिपोर्ट्स में दोनों के रिश्ते में दरार आने और तलाक लेने तक के दावे किए गए। लेकिन हर ट्रोलिंग और हर विवाद के बाद एक साथ आकर अभिषेक ऐश्वर्या ने बता दिया है कि इनका रिश्ता अटूट है। ब्यूरो रिपोर्ट ई2