अगर ट्रीटमेंट समय पर मिल जाता तो जिंदा होते अमजद खान। जरा सी देरी में ले ली एक्टर की जान।
शोले फिल्म के गब्बर ने यानी कि अमजद खान ने अपने करियर के दौरान जितनी भी फिल्में कि वह चाहे शोले हो या याराना हो हर एक फिल्म में उन्होंने अपने किरदार को बखूबी निभाया और एक ऐसी छाप छोड़ी की आज तक हम उनके हर एक किरदार को याद करते हैं पसंद करते हैं।
आज अमजद खान के निधन को 3 दशक हो चुके हैं। ऐसे में उनके बेटे ने पिता के निधन को लेकर कई बड़े खुलासा कीए है। एक्टर के बेटे ने पिता के निधन और परिवार के हालात पर एक पॉडकास्ट के दौरान खुलकर बात की।
हाल ही में एक पॉडकास्ट में एक्टर के बेटे शादाब खान ने बताया कि जिस रात अमजद खान की तबीयत बिगड़ी, उस रात एक इंजेक्शन की जरूरत थी, लेकिन उसे लाने में कुछ सेकंड की देरी हो गई। शादाब ने कहा कि जब वह घर पहुंचे तो उनकी मां ने बताया कि अमजद खान उठ नहीं रहे हैं। कमरे में जाकर देखा तो उनकी हालत बेहद गंभीर थी। डॉक्टरों ने तुरंत इंजेक्शन लाने को कहा, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
शादाब ने बताया कि इस घटना के बाद वह पूरी तरह टूट गए थे। गुस्से और दर्द में उन्होंने घर का सामान तक तोड़ दिया था। उन्होंने यह भी बताया कि एक सड़क हादसे ने अमजद खान की जिंदगी पूरी तरह बदल दी थी। उस एक्सीडेंट में उनकी कई हड्डियां टूट गई थीं और फेफड़ों में भी गंभीर चोट आई थी। शादाब के मुताबिक, उस मुश्किल दौर में अमिताभ बच्चन ने उनके परिवार का पूरा साथ दिया था