जिस इंसान ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को डराया, उसी इंसान का परिवार अंदर से टूट चुका था। आज हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के सबसे आइकॉनिक विलेन अमजद खान की। जिन्होंने शोले में गब्बर बनकर इतिहास रच दिया, लेकिन उनकी मौत के बाद जो हुआ, वो किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं था।
रिपोर्ट्स के मुताबिक अमजद खान के बेटे शादाब खान ने खुलासा किया कि जब उनके पिता का निधन हुआ तब फिल्म इंडस्ट्री पर उनके लगभग 1.27 करोड़ बकाया थे। लेकिन वो पैसा कभी वापस नहीं मिला। सोचिए जिस इंसान ने जरूरत के वक्त कई प्रोड्यूसर्स की मदद की फीस तक माफ कर दी। उसी इंसान के परिवार को बाद में अकेला छोड़ दिया गया। शादाब खान ने बताया कि उनके पिता बहुत दरियादिल थे।
कई निर्माता मुश्किल दौर से गुजर रहे थे। इसलिए अमजद खान ने उनके साथ काम करके उनकी मदद की। लेकिन जब उनके परिवार को मदद की जरूरत पड़ी तब कोई सामने नहीं आया। सबसे चौंकाने वाली बात अमजद खान के निधन के बाद अंडरवर से उनके परिवार को फोन आया था। लेकिन वो धमकी नहीं थी बल्कि ऑफर था। हम आपका पैसा वापस दिलवा देंगे। लेकिन अमजद खान की पत्नी ने साफ मना कर दिया। उन्होंने कहा
अगर किसी को पैसा लौटाना होगा तो वह खुद लौटाएगा। भगवान हमारा ख्याल रखेंगे। यही वो संस्कार थे, यही वो इज्जत थी जिसकी वजह से आज भी लोग अमजद खान को सिर्फ एक विलेन नहीं बल्कि एक नेक इंसान के रूप में याद करते हैं। और शायद यही वजह है कि आज भी जब कोई कितने आदमी थे सुनता है तो सिर्फ गब्बर नहीं एक लेजेंड याद आता है। शोले के गब्बर सिंह को दुनिया कभी नहीं भूल सकती। हैशटग टाइटल।