Cli

अमिताभ या शाहरुख खान किसकी ‘डॉन’ ने की ज्यादा कमाई?

Uncategorized

नमस्कार दोस्तों, एक बार फिर आप सभी का स्वागत है मनोज फिल्मी पडकास्ट में। अमिताभ बच्चन या शाहरुख खान किस सुपरस्टार की डॉन ने बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाई की? आपके भी मन में यह सवाल उठ रहा होगा। तो इसका जवाब है शाहरुख खान की डॉन ने ज्यादा कमाई की थी। मगर दोस्तों इसमें भी एक पेंच है। अगर बजट के मुकाबले कमाई को देखें तो इस तरह अमिताभ वाली 1978 की डॉन काफी आगे नजर आती है। दोस्तों वीडियो में आगे बढ़ने से पहले प्लीज मेरे चैनल को

सब्सक्राइब करके बेल आइकन को जरूर प्रेस कर दीजिएगा। तो चलिए दोस्तों वीडियो को शुरू करते हैं। हिंदी सिनेमा में डॉन फ्रेंचाइजी के तहत अब तक तीन फिल्में बनी हैं। पहली डॉन 1978 में आई थी जिसमें अमिताभ बच्चन ने लीड रोल निभाया था और इस तरह बॉलीवुड को उसका पहला डॉन मिला था। इसके करीब 28 साल के बाद फरहान अख्तर ने डॉन का रिमेक बनाया। इस बार अमिताभ की जगह बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान को डॉन के रूप में पेश किया गया था।

दोनों ही फिल्मों को खूब पसंद किया गया और कमाई के मामले में भी अमिताभ और शाहरुख खान दोनों की डॉन ने झंडे गाड़े। आंकड़ों के हिसाब से तो शाहरुख खान की डॉन ने अमिताभ वाली डॉन से करीब 97 करोड़ ज्यादा बिजनेस किया था। हालांकि बजट के मुकाबले कमाई पर नजर डालें तो इस मामले में अमिताभ वाली डॉन आगे नजर आती है। अमिताभ बच्चन की डॉन ने 1978 में 7 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था। इस फिल्म को बनाने पर मेकर्स ने करीब 70 लाख खर्च किए थे।

यानी फिल्म ने बजट के मुकाबले में 10 गुना ज्यादा कमाई की। अमिताभ की डॉन का निर्देशन चंद्रा बरोट ने किया था और इसे नरिमन ईरानी ने प्रोड्यूस किया था। फिल्म को आइकॉनिक राइटर जोड़ी सलीम खान और जावेद अख्तर ने साथ में लिखा था। जावेद अख्तर के बेटे फरहान अख्तर ने एक्सेल एंटरटेनमेंट बैनर के तले साल 2006 में शाहरुख खान के साथ डॉन बनाई। यह एक बड़ा दांव था क्योंकि डॉन के तौर पर लोग अमिताभ बच्चन को काफी पसंद करते थे। मगर शाहरुख खान ने फैंस का दिल जीत लिया। रिमेक ने बॉक्स ऑफिस पर भी बंपर कमाई की। इसने आज से करीब 20 साल पहले घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ का कारोबार किया था। वहीं वर्ल्ड वाइड इस फिल्म ने 104 करोड़ 65 लाख का कलेक्शन किया था। वहीं शाहरुख खान की डॉन का बजट करीब ₹40 करोड़ था। यानी बजट के मुकाबले इस फिल्म ने करीब ढाई गुना ही कमाई की।

शाहरुख खान ने डॉन बनकर दो फिल्में की। [संगीत] 2006 के बाद साल 2011 में भी वह डॉन बने। डॉन 2 ने भी अच्छी कमाई की। पर जब तीसरे डॉन को बनाने की बात हुई तो शाहरुख खान ने काम करने से मना कर दिया। बाद में रोल रणवीर सिंह के पास पहुंचा। पर अब वह भी फिल्म छोड़ चुके हैं। फरहान ने आरोप लगाया है कि रणवीर के फिल्म छोड़ने से उनकी कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट को करीब ₹45 करोड़ का नुकसान हुआ है। इस मामले में उन्होंने फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एंप्लाइज में शिकायत की थी। जिसके बाद इस संस्था ने रणवीर के खिलाफ नॉन कोऑपरेशन का आदेश दिया है। तो दोस्तों आज का वीडियो यहीं समाप्त करते हैं। मिलते हैं नेक्स्ट वीडियो में। तब तक के लिए आप सभी को टाटा बाय-ब टेक केयर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *