किसी भी एक्टर के लिए ऑडियंस के प्यार के साथ काम के लिए मिलने वाला अवार्ड बहुत खास होता है। लेकिन जब जीता हुआ अवार्ड किसी दूसरे एक्टर को देना पड़े तो ऐसा एक किस्सा है। 1992 फिल्म फेयर अवार्ड फंक्शन के दौरान का इस अवार्ड इवेंट में बेस्ट एक्टर का अवार्ड जीतने वाले दिग्गज एक्टर ने अपना जीता हुआ सम्मान दूसरे एक्टर के नाम कर दिया था। यह बात 1992 में आयोजित हुए फिल्म फेयर अवार्ड की है। इस साल अमिताभ बच्चन ने बेस्ट एक्टर का अवार्ड जीता था।
लेकिन उन्होंने अपना अवार्ड इन दो एक्टर्स के नाम कर दिया था। दोस्तों आप सुन रहे हैं मनोज फिल्मी पडकास्ट को। प्लीज मेरे चैनल को सब्सक्राइब करके बेल आइकन को जरूर प्रेस कर दीजिएगा। तो चलिए दोस्तों वीडियो को शुरू करते हैं। 1992 में फिल्मफेयर अवार्ड का आयोजन हुआ था। इस इवेंट में 1991 में आई फिल्मों के लिए अवार्ड दिया गया था। बेस्ट एक्टर की कैटेगरी में आमिर खान अपनी फिल्म दिल है कि मानता नहीं। अनिल कपूर फिल्म लम्हे के लिए, दिलीप कुमार फिल्म सौदागर के लिए, संजय दत्त फिल्म साजन और अमिताभ बच्चन फिल्म हम के लिए नॉमिनेटेड थे। कमाई के हिसाब से भी यह सभी फिल्में शानदार थी। लेकिन फिल्म हम में अमिताभ बच्चन के किरदार टाइगर ने ऑडियंस पर एक अलग छाप छोड़ी थी। उनकी शानदार परफॉर्मेंस के लिए आज भी यह फिल्म याद की जाती है।
इस फिल्म के लिए अमिताभ बच्चन ने बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर अवार्ड जीता। राजकुमार स्टेज पर उन्हें अवार्ड देने पहुंचे। अमिताभ बच्चन ने दिग्गज एक्टर राजकुमार के हाथों से अवार्ड लिया। चारों तरफ अमिताभ बच्चन का नाम गूंज रहा था। उन्होंने अवार्ड लिया और जरी का आभार जताया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पिछले साल उन्हें राज कपूर अवार्ड दिया गया था जिसके बाद लग रहा था कि अब आगे उन्हें अवार्ड नहीं मिलेंगे। लेकिन इस अवार्ड की थीम है ब्रेव न्यू फेस। मुझे नहीं पता कि मैं कैसे इसमें फिट हूं। ना तो मैं ब्रेव रहा हूं और ना मेरा चेहरा नया है। इस थीम के आधार पर मैं अपना यह अवार्ड फ्यूचर एक्टर्स मिस्टर संजय दत्त और आमिर खान के साथ यह अवार्ड शेयर करना चाहूंगा। इसके बाद लंबे बालों वाले संजय दत्त स्टेज पर गए और अमिताभ बच्चन ने अपना जीता हुआ अवार्ड उन्हें दे दिया।
इस अवार्ड फंक्शन में आमिर खान मौजूद नहीं थे। संजय दत्त अपनी फिल्म साजन के लिए तारीफें बटोर रहे थे। वहीं आमिर खान दिल है कि मानता नहीं के लिए। इस अवार्ड को देने वाले राजकुमार ने अमिताभ बच्चन की तारीफ में कहा था, “अमित, यह अवार्ड आप डिजर्व करते हैं। आप एक निपुण कलाकार और पसंद किए जाने वाले स्टार हैं। उस साल अनिल कपूर की फ्लॉप फिल्म लम्हे को बेस्ट फिल्म चुना गया था। सुभाष घई ने अपनी फिल्म सौदागर के लिए बेस्ट डायरेक्टर का अवार्ड जीता था। फिल्म लम्हे के लिए श्रीदेवी बनी थी बेस्ट एक्ट्रेस। फिल्म सनम बेवफा के लिए डेनी ने बेस्ट सपोर्टिंग रोल का अवार्ड जीता। बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस थी फरीदा जलाल। उनकी फिल्म हिना के लिए। इसी साल अजय देवगन ने बेस्ट डेब्यू करने वाले एक्टर का खिताब जीता था फूल और कांटे के लिए। तो दोस्तों, आज का वीडियो यहीं समाप्त करते हैं। मिलते हैं नेक्स्ट वीडियो में। तब तक के लिए आप सभी को टाटा बाय-ब टेक केयर।