बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने करवाई आंखों की ट्रीटमेंट।जी हाबॉलीवुड के स्टंटमैन कहीं जाने वाले खिलाड़ी अक्षय कुमार कितने फिट है यह तो हम सब जानते हैं, फिट होने के साथ-साथ अक्षय हेल्थ को लेकर बेहद सतर्क रहते हैं। वह अपने खान पान और अपने रूटीन का बहुत ख्याल रखते हैं, इन सबके बावजूद अक्षय कुमार को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने सबको चौंका दिया है
खबर है कि खिलाड़ी अक्षय कुमार ने अपनी आंखों की ट्रीटमेंट करवाई है और वह कुछ दिन तक शूटिंग नहीं करेंगे। दरअसल ये एक मामूली ट्रीटमेंट थी जो विजन करेक्शन के लिए जरूरी थी. चूंकि अक्षय पिछले काफी समय से बैक-टू-बैक शूटिंग कर रहे थे, इसलिए केरलम का शेड्यूल खत्म होते ही उन्होंने ऑपरेशन करवाया. अब वे कुछ दिनों तक घर पर ही आराम करेंगे और अपने बिजी वर्क शेड्यूल से दूर रहेंगे ।