104 डिग्री बुखार सिर्फ एक नंबर नहीं बल्कि तपते शरीर के साथ हर सांस में तकलीफ का वो एहसास होता है जिसे बर्दाश्त करना किसी के लिए भी काफी मुश्किल हो जाता है और इसी तकलीफ का शिकार बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार और फैक्टर अक्षय कुमार हुए।104 डिग्री बुखार, कांपता हुआ शरीर और फिर अचानक छाई बेहोशी। मौत के मुंह में पहुंचे अक्षय कुमार। खिलाड़ी कुमार की बिगड़ी हालत ने परिवार की बढ़ाई टेंशन। रोते बिलखते अक्षय की सलामती के लिए परिवार ने मांगी दुआएं। फिर एक चमत्कार से पल भर में थ्रू मंतर हुआ एक्टर का बुखार।
104 डिग्री बुखार में बुरी तरह तपते हुए अक्षय की हालत इस कदर बिगड़ गई कि वह अचानक बेहोश भी हो गए। यही नहीं हालत इतने बिगड़ गए थे कि एक्टर की जान पर भी खतरा बना हुआ था। वेल सबसे पहले आपको बता दें कि अक्षय की मौत के करीब पहुंचने का यह किस्सा आज का नहीं बल्कि तब का है जब खिलाड़ी कुमार एक साल के बच्चे थे। दरअसल अपनी फिल्म भूत बंगला के प्रमोशन में बिजी अक्षय ने हाल ही में अपने बचपन का एक ऐसा किस्सा शेयर किया है जिसने सभी के होश उड़ा दिए हैं। 1 साल की उम्र में मौत के मुंह में पहुंचने से लेकर चमत्कारी तरीके से जान बचने तक अक्षय का नया खुलासा खूब लोगों का ध्यान खींच रहा है।
तो क्या है अक्षय कुमार की बिगड़ी हालत और थ्रोबैक चमत्कारी किस्से का पूरा सच आइए आपको बताते हैं। बचपन के शॉकिंग किस्से का खुलासा करते हुए अक्षय कुमार ने यह भी बताया कि एक्टर के जन्म से पहले उनके मम्मी पापा ने वैष्णो देवी मंदिर में बच्चे के लिए प्रार्थना की थी और माता रानी ने अरुणा और हरि ओम भाटिया की झोली में बेटे का सुख भी दिया। इसके बाद अक्षय कुमार के पहले जन्मदिन के बाद पूरा भाटिया परिवार वैष्णो माता के दर्शन कर धन्यवाद करने पहुंचा।
लेकिन माता रानी के दर्शन करने से पहले एक साल के मासूम अक्षय कुमार की हालत इतनी बिगड़ गई कि यात्रा करना भी काफी मुश्किल हो गया। 104 डिग्री बुखार तपते शरीर में अक्षय को तड़पता देख एक्टर के दिवंगत मम्मी पापा भी घबरा गए थे। लेकिन फिर भी मिस्टर एंड मिसेज भाटिया ने माता रानी पर विश्वास रख यात्रा को जारी रखा। वेल अपने हालिया इंटरव्यू में इस किस्से के बारे में और भी बात करते हुए अक्षय ने बताया कि जब मैं एक साल का था तब मेरे माता-पिता वैष्णो देवी गए थे। कटरा पहुंचते ही मुझे 103 104 डिग्री का तेज बुखार आ गया।
लेकिन माता रानी पर विश्वास रखते हुए माता-पिता जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते गए। मंदिर के अंदर मुझे स्नान कराया। माता-पिता मंदिर में प्रार्थना करते हुए रो रहे थे। इस भावुक पल के दौरान एक अजनबी ने अक्षय के पिता से कहा आपके बच्चे की मुस्कान कितनी प्यारी है। पिता जब मेरी तरफ मुड़े तो मैं मुस्कुरा रहा था और बुखार भी सामान्य हो गया और मेरा तापमान 98 डिग्री तक गिर गया। मैं बिल्कुल ठीक था।मुझे नहीं पता कि उन्होंने मुझे कौन सी दवा दी। लेकिन वहां वैष्णो देवी की एनर्जी में कुछ ऐसा था जिससे मैं अपने आप ठीक हो गया। वेल मौत के करीब पहुंचे अक्षय कुमार के साथ वैष्णो देवी धाम में हुए इस चमत्कारी किस्से का सच तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और फैंस माता रानी के चमत्कार पर अपने-अपने रिएक्शंस दे भी रहे हैं।