Cli

अक्षय के करीबी दोस्त के साथ सेट पर हादसा, तुरंत पहुंचाया अस्पताल!

Uncategorized

बॉलीवुड एक्टर राजेश शर्मा की हेल्थ चिंताजनक बनी हुई है। राजेश शर्मा की हेल्थ को लेकर दो दिन पहले अपडेट आई थी कि प्रभास के साथ फौजी फिल्म की शूटिंग वो कर रहे थे रामूजी फिल्म सिटी में और वहीं पर एक कीड़े ने उन्हें काटा जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ी और उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया। डॉक्टर्स ने बताया कि अभी भी उनकी हालत खतरे में है।

अब इस इंसिडेंट की और डिटेल्स आ चुकी है। जिस फिल्म फौजी के लिए कहा जा रहा है कि फिल्म के सेट पर ही राजेश शर्मा को इंसेक्ट ने काटा था। उस फिल्म के मेंबर्स ने इस इंसिडेंट को सिरे से नकार दिया है और कहा है कि राजेश शर्मा हमारी फिल्म की शूट एक हफ्ते पहले ही खत्म करके वापस लौट चुके थे। तो हमारी फिल्म के सेट पर ऐसा कुछ इंसिडेंट हुआ ही नहीं। आपको बता दें कि राजेश शर्मा की खराब हेल्थ के बाद एसोसिएशन भी एक्टिव हुआ और एसोसिएशन ने कहा कि जिस फिल्म के सेट पर यह इंसिडेंट हुआ है वहां पर स्ट्रिक्ट इन्वेस्टिगेशन होनी चाहिए और देखना चाहिए कि एक्टर्स को किन कंडीशंस में काम करवाया जा रहा है।

वहां पर सेफ्टी के पूरे प्रिकॉशंस लिए गए हैं या नहीं लिए गए हैं। लेकिन अब जब फिल्म के मेंबर्स ने ही इस इंसिडेंट को नकार दिया है तो ऐसे में यह एक सवाल बना हुआ है कि आखिर राजेश शर्मा के साथ यह इंसिडेंट हुआ कहां पर? राजेश शर्मा के एक साथी ने बताया कि इनिशियली तो उन्होंने इस इंसेक्ट बाइट को इग्नोर किया था। उन्होंने कहा कि छोटा-मोटा कीड़ा होगा ऐसे ही काट गया होगा।

लेकिन 6 घंटे बाद उन्हें इतना खतरनाक दर्द हुआ अपने राइट लेग में कि उसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में ही एडमिट करवाया गया है। डॉक्टर्स इस वक्त उनका ट्रीटमेंट कर रहे हैं, टेस्ट कर रहे हैं। यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर किस जहरीले कीड़े ने उन्हें काटा है। क्या कोई मकड़ी थी या कोई और कीड़ा था? यह जानने की कोशिश की जा रही है और उसके हिसाब से ही उनका ट्रीटमेंट किया जाएगा।

इधर राजेश शर्मा की हेल्थ पर अक्षय कुमार जो उनके को एक्टर है भूत बंगला के उन्होंने चिंता जताते हुए कहा बहुत चिंता हो रही है। मैंने अपने दोस्त राजेश शर्मा की हेल्थ के बारे में सुना कि उन्हें फिल्म की शूटिंग के दौरान एक कीड़े ने काट लिया। मैं महादेव से विनती करता हूं कि उनकी ब्लेसिंग से राजेश शर्मा जल्दी ही ठीक हो और हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो। जल्दी आजा यार।

अभी बहुत सी बातें करनी है बैठकर। कुछ इस तरह से अक्षय कुमार ने अपने साथी एक्टर के लिए चिंता जाहिर की है। यह बात तो कहनी पड़ेगी कि अक्षय कुमार फिल्म इंडस्ट्री में ह्यूमैनिटी के मामले में एकदम स्टैंड आउट करते हैं। राजेश शर्मा ने कई बड़े एक्टर्स के साथ काम किया है। किसी ने उनकी हेल्थ को लेकर कुछ भी बात नहीं की। लेकिन अक्षय कुमार ने यह चिंता जाहिर की है जिससे यह साफ जाहिर होता है कि अक्षय कुमार फिल्म के सेट पर सिर्फ काम ही नहीं करते हैं बल्कि स्ट्रांग कनेक्शंस और रिश्ते भी बनाते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *