अजय देवगन अपना टीवी डेब्यू कर रहे हैं। अजय देवगन क्राइम पेट्रोल होस्ट करते नजर आएंगे। क्राइम पेट्रोल के होस्ट के रूप में हम अब तक एक्टर अनूप सोनी को देखते आए हैं और वह अपनी जगह अच्छी खासी तरीके से संभाल रहे थे। स्टोरी टेलिंग बहुत अच्छे से करते थे। फिर क्या वजह रही कि अजय देवगन के लिए क्राइम पेट्रोल जैसे शो में जगह बनाई गई। जहां पिछले कुछ समय में हमने देखा कि कई सारे सुपरस्टार्स ने अपने करियर के रफ पैच में टीवी में डेब्यू किया। इसका सबसे बड़ा एग्जांपल अमिताभ बच्चन है। एक टाइम पर राजेश खन्ना भी टीवी पर आ रहे थे।
सलमान खान तो बिग बॉस से अपना नाम बना ही चुके हैं। शाहरुख खान ने भी टीवी किया और हाल ही में अक्षय कुमार ने भी टीवी किया और अब अजय देवगन अपना टीवी डेब्यू कर रहे हैं। बट अजय देवगन का टीवी डेब्यू चर्चा का विषय इसलिए है क्योंकि बाकी जितने भी सुपरस्टार्स हैं वह जब टीवी पे आए तो उनके लिए एक नया कांसेप्ट लाया गया। एक नया शो लाया गया। एक ब्रांड न्यू क्रिएटिव आईडिया के साथ उन्हें टीवी पर लॉन्च किया गया। अजय देवगन को एक डेली शो से क्यों लाया जा रहा है टीवी पर? यह सवाल हर किसी के मन में है
और अजय देवगन के फैंस का मानना है कि इससे ज्यादा डाउनफॉल उनके सुपर हीरो का हो ही नहीं सकता है। जिस अजय देवगन ने शानदार रोल्स निभाए हैं अपनी फिल्मों से। लोगों को हंसाया भी है, टेरर भी पैदा किया है। सीरियस रोल्स से लोगों का दिल भी जीता है। उस अजय देवगन को एक डेली शो को होस्ट करते देखना लोगों के लिए अजीब है। लेकिन इसके पीछे भी एक पीआर का गेम छुपा है। ऐसा कहा जा रहा है।
अजय देवगन दृश्यम फिल्म से जुड़े हैं और आने वाले टाइम में अजय देवगन की दृश्यम 3 फिल्म आने वाली है। अब दृश्यम का जो कांसेप्ट है मर्डर मिस्ट्री उसी तरह के कांसेप्ट क्राइम पेट्रोल में भी दिखाए जाते हैं। तो बस उसी से कनेक्ट करते हुए अजय देवगन क्राइम पेट्रोल के होस्ट के रूप में एक्ट हैं। उससे उनकी फिल्म को भी पीआर मिलेगा और फिल्म का भी बस बनेगा। यही वजह है कि अजय देवगन को क्राइम पेट्रोल से लाया जा रहा है। आपका क्या कहना है? अजय देवगन का क्राइम पेट्रोल होस्ट करना एक पीआर एक्टिविटी है या गिरते-बिगड़ते करियर को संभालने की एक कोशिश है? कमेंट सेक्शन में जरूर शेयर करें।