Cli

अक्षय कुमार और अजय देवगन में होगा 10वां बॉक्स ऑफिस क्लैश!

Uncategorized

अजय देवगन और अक्षय कुमार की जोड़ी गोलमाल 5 में साथ नजर आने वाली है। चर्चा है कि यह फिल्म 31 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। इसका क्लैश 24 दिसंबर को आ रही शाहरुख खान स्टारर किंग से होने वाला है। मगर इससे पहले कि दर्शक इस बात को गटकते अक्षय ने एक और बड़ा बम फोड़ दिया। पता चला कि वो दिसंबर में अनीस बज़मी वाली कॉमेडी फिल्म को भी रिलीज़ करने वाले हैं।

मगर इसके लिए उन्होंने जो डेट चुनी, उस दिन अजय देवगन की रेंजर रिलीज़ होगी। दूसरे शब्दों में कहें तो शाहरुख से भिड़ने से पहले अजय अक्षय आपस में क्लैश करने वाले हैं। अनीस बजमी और अक्षय ने वेलकम और सिंग किंग जैसी पॉपुलर कॉमेडी मूवीज में साथ काम किया है। पिछले कुछ समय से वो एक अनटाइटल्ड मूवी की शूटिंग कर रहे हैं। इसे एक बिग स्क्रीन फैमिली एंटरटेनर बताया जा रहा है। अक्षय के अलावा इसमें राशि खन्ना, विद्या बालन, सुदेश लहरी और विजय राज भी नजर आएंगे। इसे दिलराजू की प्रोडक्शन कंपनी श्री वेंकटेश्वर क्रिएशंस के बैनर तले बनाया जा रहा है।

यह वही कंपनी है जो सलमान खान और वामसी पडबली की एसबीसी 63 प्रोड्यूस कर रही है। पिछले दिनों अक्षय विद्या और राशि ने फिल्म का केरलम शेड्यूल पूरा किया है। वैसे तो अब तक इसका कोई ऑफिशियल टाइटल रिवील नहीं किया गया है। मगर मेकर्स ने एक्स पर एक पोस्ट डालते हुए अनाउंस किया कि यह मूवी 4 दिसंबर 2026 को रिलीज़ होगी। अब पंगा यह है कि अजय देवगन की रेंजर के लिए भी मेकर्स यही डेट प्लान कर रहे हैं। बॉलीवुड हंगामा ने पिछले साल नवंबर में अपनी एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से ऐसी ही बात बताई थी।

कुछ समय पहले फिल्म की शूटिंग पूरी हुई है और अभी इसका पोस्ट प्रोडक्शन जारी है। जहां तक रेंजर की बात है, यह एक जंगल एडवेंचर एक्शन फिल्म होगी। अजय के अलावा इसमें संजय दत्त और तमन्ना भाटिया ने भी काम किया है। प्यार का पंचनामा वाले लव रंजन इसके प्रोड्यूसर हैं। वैसे तो इस फिल्म को लेकर अभी से चर्चा नहीं हुई है। मगर लव ने एक इंटरव्यू में बताया था कि रेंजर इस फिल्म का बस वर्किंग टाइटल है।

बाद में इसका नाम बदल दिया जाएगा। जो भी हो मुद्दा यह है कि गोलमाल 5 में साथ आने से पहले अक्षय अजय बॉक्स ऑफिस पर भिड़ने वाले हैं। इस क्लैश से इन दोनों एक्टर्स को ही नुकसान होगा। दोनों की पिछली कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर एवरेज रही है। ऐसे में यदि वह एक दूसरे से भिड़ते हैं तो नुकसान की संभावनाएं और बढ़ जाएंगी। 204 में मैदान और छोटे मियां बड़े मियां के क्लैश में ऐसा ही हुआ था। 2022 में थैंक गॉड और रामसेतु एवरेज रही। 2010 में गोलमाल 3 और एक्शन रीप्ले के केस में अजय की फिल्म बाजी मार ली गई थी। 2009 में अजय संजय दत्त की ऑल द बेस्ट ने अक्षय संजय की ब्लू को पछाड़ा। 2004 में अक्षय की तुम्हारे हवाले वतन साथियों ने अजय की रेनकोट को पीछे छोड़ा।

2000 में राजू चाचा और खिलाड़ी 420 दोनों बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप थी। 2000 में दीवाने और धड़कन की टक्कर में अक्षय की मूवी बाजी मार ली गई। बता दें कि दोनों एक्टर्स पहली बार 1998 में भिड़े थे। तब अजय की प्यार तो होना ही था ने अक्षय की अंगारे को काफी पीछे छोड़ दिया था। कुल मिलाकर दोनों एक्टर्स बॉक्स ऑफिस पर पहले भी नौ बार क्लैश कर चुके हैं। फिर भी वह सबक नहीं ले रहे हैं। उनके चक्कर में कभी अक्षय जीतते हैं, कभी अजय। मगर हर केस में नुकसान दोनों का हुआ है। अक्षय अनीस बजमी की फिल्म और रेंजर दिसंबर 2024 में उनका दसवां क्लैश करवा सकती है। देखना होगा कि दोनों में से कोई अपने पांव पीछे खींचता है या नहीं। यह तमाम जानकारी मेरे साथी शुभांजल ने जुटाई है। आपकी इस पूरी खबर पर क्या राय है? हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा। मैं हूं कनिष्का। देखते रहिए लल एंड टॉप सिनेमा। शुक्रिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *