Cli

चम्मच से मार दू…प्रोड्यूसर ने एक्ट्रेस के साथ की भद्दी हरकत, मचा हड़कंप!

Uncategorized

मशहूर एक्ट्रेस संग हुई बदसलूकी। प्रोड्यूसर ने की भद्दी टिप्पणी। हसीना पर किया अजीब कमेंट। फिल्म प्रोड्यूसर ने पार की सारी हदें। अजीब बात सुन आग बबूला हुई 42 की एक्ट्रेस।

जाने किस बात से अचानक मचा बवाल। जी हां, फिल्म इंडस्ट्री से एक ऐसा किस्सा सामने आया है जिसे सुनकर शायद आप भी हैरान रह जाएंगे। जरा सोचिए आप आराम से किसी के साथ लंच कर रहे हो और अचानक सामने वाला आपके ऊपर एक बेहद भद्दा कमेंट कर दे उस वक्त आपको कैसा लगेगा।

जाहिर सी बात है कि आपको गुस्सा ही आएगा। ठीक ऐसा ही एक मशहूर एक्ट्रेस के साथ भी हुआ। वो एक प्रोड्यूसर के साथ आराम से लंच कर रही थी कि तभी प्रोड्यूसर ने ऐसी बात कह दी जिसने एक्ट्रेस का ही खौला दिया। मामला इतना बढ़ गया कि एक्ट्रेस के मन में उस प्रोड्यूसर के लिए खतरनाक ख्याल आ गया जिसे सुनकर आपके भी होश उड़ जाएंगे।

तो चलिए बिना किसी देरी के आपको यह पूरा मामला विस्तार से बताते हैं। दरअसल हम बात कर रहे हैं फेमस एक्ट्रेस कल्कि कोचलन की। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कल्कि ने अपने करियर के शुरुआती दिनों का एक ऐसा एक्सपीरियंस शेयर किया जिसे वह आज तक नहीं भुला पाई हैं। कल्कि ने बताया मैं एक फिल्म प्रोड्यूसर के साथ लंच कर रही थी।

बातचीत के दौरान वो अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के बारे में बात करने लगा जो खुद भी एक मशहूर एक्ट्रेस थी। उसने कहा कि उनकी एक्स ने अपने चेहरे पर बहुत ज्यादा बोटॉक्स करवाया है और अब वह पहले जैसी नहीं दिख सकती। बता दें कि कल्कि चुपचाप उनकी बातें सुनती रही लेकिन बात कहीं खत्म नहीं हुई।

कुछ देर बाद उसी प्रोड्यूसर ने कल्कि की तरफ देखा और बेहद नॉर्मल अंदाज में जैसे कुछ हुआ ही नहीं उन्हें भी बिन मांगी सलाह दे डाली। कल्कि ने आगे बताया उसने मुझसे कहा कि तुम्हें सिर्फ अपनी लाफ लाइंस यानी हंसने पर जो चेहरे पर बनने वाली लाइंस होती है उसके लिए थोड़ा फिलर लगवा लेना चाहिए। उसके मुताबिक इससे उनका चेहरा और बेहतर दिखाई देगा। फिर जो कल्कि ने बताया उसे सुनकर फैंस भी दंग रह गए। उन्होंने कहा यह बात सुनते ही मेरा खौल उठा। इतना गुस्सा आया कि एक पल के लिए मन हुआ कि सामने रखे कांटे वाले चम्मच से उसी पर हमला कर दूं। हालांकि कल्कि ने खुद को संभाला और गुस्से को दिखाने के बजाय मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि शायद अब उन्हें हंसना ही बंद कर देना चाहिए। लेकिन अंदर ही अंदर वह बेहद नाराज थी।

इसके आगे जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने उसी समय उस प्रोड्यूसर को करारा जवाब क्यों नहीं दिया? तो कल्कि ने बड़ी समझदारी से अपनी बात रखी। उन्होंने कहा लाइफ में सिर्फ काम की जगह ही नहीं बल्कि अपने फैमिली में और आसपास भी ऐसे लोग मिलते हैं जिनकी सोच आपसे बिल्कुल अलग होती है। हर बार लड़ना या बहस करना जरूरी नहीं होता। आपको बता दें कि कल्कि का मानना है कि कई बार कुछ बातें हमें अंदर तक परेशान जरूर करती है लेकिन वक्त के साथ इंसान सीख जाता है कि हर सिचुएशन को कैसे संभालना है और यही वजह रही कि उन्होंने उस दिन अपने गुस्से पर काबू रखा। यह बात तो आप सभी जानते हैं कि एक्ट्रेस होने के साथ-साथ कल्कि कोचलिन हमेशा अपनी बेबाक राय रखने के लिए भी जानी जाती हैं।

इस बार भी उन्होंने अपने एक्सपीरियंस के जरिए साफ कर दिया कि किसी भी महिला के चेहरे, उसकी उम्र या लुक्स पर बिना मांगी सलाह देनी सही नहीं है और अब उनका यह खुलासा सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में है और लोग भी इस पूरे मामले पर अपनी-अपनी राय दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *