संभावना सेठ के घर गूंजी बेटी की किलकारी। शादी के 10 साल बाद मां बनी एक्ट्रेस। सेरोगेसी के जरिए पूरा हुआ मां बनने का सपना। तो बेबी त्रिवेदी को देखने के लिए पलकें बिछाकर फैंस कर रहे हैं इंतजार। जी हां, 45 साल के संभावना सेठ की मां बनने की यह खबरें और दावे हमारे नहीं बल्कि सोशल मीडिया यूज़र्स के हैं।
दरअसल, सेरोगेसी के जरिए अपने बच्चे का वेलकम करने जा रही संभावना सेठ और होने वाले बच्चे को लेकर इस वक्त खूब गलत और फेक खबरें फैलाई जा रही हैं। सबसे पहले आपको बता दें कि बीते कुछ दिनों से इंटरनेट पर यह खबरें वायरल हो रही है कि संभावना और अविनाश के घर पर बेटे की किलकारी गूंजी है। यही नहीं खबरें यह भी वायरल हो रही हैं कि शादी के 10 साल बाद नन्ही परी के मम्मी पापा बने संभावना और उनके पति अविनाश यह सच जमाने से छिपा भी रहे हैं और अब इन्हीं झूठी और गलत खबरों पर संभावना सेठ का गुस्सा फूटा है और एक्ट्रेस ने व्यूज के चक्कर में झूठी खबरों के जरिए नफरत फैलाने वालों की जमकर क्लास लगाई है।
बता दें कि अपने लेटेस्ट ब्लॉग में संभावना ने कहा कि जितने भी चैनल इस तरह की बातें कर रहे हैं कि बेबी हो चुका है और हमने छिपा कर रखा है। पता नहीं ये लोग क्या बकवास कर रहे हैं। मैं सिर्फ इतना कहूंगी कि अपने व्यूज के लिए झूठी कहानियां मत बोलो। यही नहीं अपनी लाइफ के सबसे खूबसूरत जरूरी और कीमती वक्त में इस तरह की फेक खबरें फैलाकर इमेज खराब करने वालों को सबक सिखाते हुए आगे भी संभावना ने कहा कि जो सच है वो बोलो और मैं आप लोगों को सच बताने के लिए बैठी हूं। पहली बात मुझे अब आप लोगों से कुछ छिपाना नहीं है।
जब तक मुझे नहीं बताना था नहीं बताया। अब मैं यहां हूं आप लोगों को सब बताने के लिए। यह जो झूठी-झूठी कहानियां लेकर आ रही हैं कि बेबी तो हो चुका है। लड़की हुई है। इनको पहले से पता था। इनको वो पता था क्या पता लड़का हो जाए। यह जो चैनल वाले गसिप कर रहे हैं तब क्या बोलेंगे। नेहा शादी के 10 साल बाद आई अपनी खुशियों पर आगे भी एक्ट्रेस का गुस्सा फूटा और संभावना ने साफ-साफ कहा कि वो आने वाले वक्त में बच्चा कब होगा, किस दिन होगा हर डिटेल्स खुद लोगों के साथ शेयर करेंगी। इसी के साथ संभावना ने तकलीफ के साथ लोगों से यह रिक्वेस्ट भी की कि कुछ व्यूज के चक्कर में गलत बातें फैलाना बंद करें और उनकी पर्सनल लाइफ पर गसिप करना भी बंद करें। आगे भी अपनी बातचीत को जारी रखते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि कई लोगों को यह भी नहीं पता कि सेोगेसी क्या होती है। कुछ लोगों को लग रहा है कि मैं प्रेग्नेंट हूं लेकिन पेट नहीं दिख रहा है। बच्चा कैसे होगा जिन्हें नहीं पता है मैं उन्हें बताऊंगी क्या तुम लोग दो कौड़ी की बातें कर रहे हो। कई लोग मुझे वीडियो भेजते हैं तो दुख होता है कि क्या यार 2000 व्यूज के लिए झूठ बोल रहे हैं। हम लोग बहुत मुश्किल से गुजरे हैं।
अभी तो हमारे यहां खुशियां आई हैं। थोड़ा हमें एंजॉय करने दो। मैं हेटर्स से इतना कहूंगी कि अगर कोई मुश्किलों से जूझा है तो उसे परेशान मत करो। वरना मेरी बद्दुआ लग सकती है। संभावना ने आगे कहा कि भगवान ने उनकी मदद की है तो वह उन महिलाओं की मदद करेंगी जो इस तकलीफ से गुजरी है या फिर गुजर रही हैं।