तिहाड़ जेल में बंद थी मशहूर एक्ट्रेस। धोखाधड़ी के केस में हुई 4 महीने की कैद। जेल में जिंदा बन गई थी इन्फ्लुएंर। बदतमीजी, , बदसलूकी बताया एक-एक किस्सा। छलक आए हसीना के आंसू। एक्ट्रेस का बयान सुन दंग रह गए फैंस। बॉलीवुड की दुनिया में कब कौन अर्श से फर्श पर आ जाए और फर्श सेअर्श पर पहुंच जाए कुछ पता नहीं चलता।
आज किसी की जिंदगी में बेशुमार पैसा है, शोहरत है, फैंस हैं, लेकिन कल जेल की सलाखें भी हो सकती हैं। ऐसा ही कुछ एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसरर संदीपा विर्क के साथ भी हुआ जो 6 करोड़ की मनी केस में करीब 4 महीने तक तिहाड़ जेल में बंद रही थी। और अब हाल ही में उन्होंने अपने एक इंटरव्यू के दौरान जेल के अंदर की ऐसी सच्चाई बताई है जिसे सुनकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाए।
संदीपा ने बताया कि जेल की पहली रात उनके लिए किसी डरावने सपने से कम नहीं थी। जमीन पर दुपट्टा बिछाकर सोना पड़ा। उन्होंने कहा कि नीचे सोने की वजह से पूरा शरीर दर्द करने लगा था। रात भर नींद नहीं आती थी और बस भगवान से यही पूछती रहती थी कि मैंने ऐसा क्या किया कि मुझे जिंदा बना दिया गया। लेकिन असली झटका उन्हें तब लगा जब वह पहली बार जेल के वाशरूम में गई। एक्ट्रेस के मुताबिक वहां इतनी गंदगी और बदबू थी कि उन्हें तुरंत उल्टी आ गई। एक ही टॉयलेट पूरे वार्ड के लिए था और उसी कमरे में 20 से 25 महिलाएं रहती थी।
रात के समय हालात और भी खराब हो जाते थे। संदीपा ने बताया कि जेल का माहौल मानसिक रूप से पूरी तरह तोड़ देने वाला होता है। वहां कई महिलाएं दवाई खाकर सोती थी। उधर संदीपा भी मेंटल से गुजरने लगी थी। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि जेल में चेकिंग के नाम पर कई बार कपड़े उतरवाए जाते थे। एक्ट्रेस के मुताबिक उनके करीब 25 से 30 बार कपड़े उतरवाए गए। महिला पुलिस अधिकारी बेहद रूखे तरीके से बात करती थी। देकर बात करती थी।
संदीपा ने बताया कि जेल में अलग-अलग ग्रुप्स बने हुए होते थे। छोटी-छोटी बातों पर लड़ाई, गालियां और झगड़े हो जाया करते थे। सुबह 6:00 बजे कैदियों को बाहर निकाला जाता था। फिर कुछ घंटों बाद वापस सेल में बंद कर दिया जाता था। शाम 6:00 बजे के बाद पूरी रात फिर उसी बंद कमरे में गुजारनी पड़ती थी। उन्होंने यह भी बताया कि अंडर ट्रायल कैदियों की हालत और भी ज्यादा खराब होती थी। पुराने कैदी धीरे-धीरे अपना सिस्टम बना लेते थे। उनके वार्ड में टीवी जैसी सुविधाएं भी होती थी। लेकिन नए और अंडर ट्रायल लोगों को हर छोटी चीज के लिए स्ट्रगल करना पड़ता था।
मोबाइल फोन की इजाजत नहीं थी। सिर्फ एक लैंडलाइन होती थी जिस पर मुश्किल से 5 मिनट बात करने का मौका मिलता था। लेकिन उस 5 मिनट के लिए भी कैदियों में आपस में झगड़े हो जाते थे। एक्ट्रेस ने एक और चौंकाने वाली बात बताई।
उनके मुताबिक जेल भेजे जाने से पहले उनका छह बार प्रेगनेंसी टेस्ट हुआ था। इतना ही नहीं उन्होंने दावा किया कि एक एस्ट्रोलॉजर दोस्त ने 2 साल पहले ही उन्हें जेल जाने की भविष्यवाणी कर दी थी। और अब संदीपा की यह कहानी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। लोग हैरान हैं कि कैमरे के सामने मुस्कुराने वाली एक्ट्रेस ने जेल के अंदर इतना दर्द और मानसिक तनाव झेला है।