Cli

घर पर पति की मार खाती, बाहर मेकअप से चोट छिपाकर अवॉर्ड लेने जाती थी ये एक्ट्रेस?

Uncategorized

टीवी इंडस्ट्री में ऐसी कई एक्ट्रेस हैं जिनके [संगीत] साथ घरेलू हिंसा हुई। उन्हीं में से एक टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी हैं जिन्होंने दो शादियां की लेकिन पहली शादी उनकी दर्दनाक रही। दरअसल काम्या ने साल 2003 में बिजनेसमैन बंटी नेगी संग शादी की थी। जिनसे उनको एक बेटी भी है। लेकिन उनका साल 2013 में तलाक हो गया क्योंकि इस शादी में उन्हें घुटन महसूस होने लगी थी। पति उनके साथ घरेलू हिंसा किया करता था। लेकिन जब काम्या की बेटी ने उनका झगड़ा देखा तो काम्या ने इस रिश्ते को तोड़ने का फैसला कर लिया था। सिद्धार्थ कर्नन को दिए इंटरव्यू में काम्या ने बताया कि जब उनकी शादी हुई थी तब वह महज 25 [संगीत] साल की थी। शादी से पहले दोनों 3 साल रिलेशनशिप में रहे थे।

हालांकि काम्या के मुताबिक उनका रिश्ता कभी आसान नहीं रहा। [संगीत] शादी से पहले ही उनके बीच आए दिन अनबन और बहस होना आम बात हो गई थी। काम्या ने कहा कि हमारे बीच शुरुआत से ही चीजें ठीक नहीं थी। शादी [संगीत] से पहले भी हमारे झगड़े होते थे। बात इस हद तक पहुंच चुकी थी कि हमें वहीं रुक जाना चाहिए था। यह समझ लेना चाहिए [संगीत] था कि हम एक दूसरे के लिए नहीं बने हैं। लेकिन पहला प्यार ऐसा ही होता है। इंसान को लगता है कि बस यही सब है। मेरे माता-पिता ने भी मुझे समझाया था कि यह रिश्ता सही नहीं है [संगीत] और हम एक दूसरे के लिए सही पार्टनर रहे हैं। लेकिन उस वक्त मैंने किसी की नहीं सुनी। काम्या ने कहा कि वह रिश्ता बचाने की हर मुमकिन कोशिश करना चाहती थी ताकि

जब वह अलग हो तो उनके मन में कोई मलाल ना रहे। एक्ट्रेस ने कहा लोग अक्सर मुझसे कहते हैं कि तुमने अपनी जिंदगी [संगीत] के 13 साल बर्बाद कर दिए लेकिन मैंने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की। मैंने उस रिश्ते को अपना सब कुछ [संगीत] दिया ताकि बाद में कभी खुद से यह शिकायत ना रहे कि मैंने प्रयास नहीं किया। मैंने घरेलू [संगीत] हिंसा झेली। एक दौर ऐसा भी था जब बाहर निकलने से पहले मुझे चेहरे पर चोट के निशान छिपाने के लिए ढेर सारा मेकअप करना पड़ता था। मुझे आज भी याद है एक बार जब मैं अवार्ड [संगीत] लेने जा रही थी, मुझे खुद पर शर्म आ रही थी। मैंने सोचा कि मैं कौन हूं और यह क्या कर रही [संगीत] हूं? घर पर मैं मार खा रही हूं और बाहर जाकर अवार्ड ले रही हूं। आखिर क्यों? मैं कैसी जिंदगी जी रही थी? किसे [संगीत] क्या साबित करने में लगी थी? कई बार वह खुद को कमरे में बंद करके घंटों रोती थी और [संगीत] कभी-कभी पूरी रात बाथरूम में ही काट देती थी। उस वक्त आसपास के लोगों को अंदाजा भी नहीं होता था

कि वह किस दर्द से गुजर रही हैं। वह अक्सर [संगीत] अपनी वैनिटी में फूट-फूट कर रोती थी। लेकिन बाहर आते ही सब नॉर्मल होने का नाटक करती थी। उनके पहले पति चाहते थे कि काम्या एक्टिंग छोड़ दे। काम्या ने परिवार की जिम्मेदारी [संगीत] उठाने के लिए काम जारी रखा और एक्टिंग छोड़ने से मना कर दिया। उनके पति हर बात पर शक किया करते थे। उनके कपड़ों या साथ रहने वाले लोगों को लेकर सवाल किया करते थे। लेकिन एक दिन उनकी पूरी जिंदगी बदल गई जब उनकी बेटी आरा ने उन्हें और उनके पति को [संगीत] आपस में लड़ते हुए देख लिया।

वह रोने लगी। बेटी पर इस माहौल का बुरा असर देख काम्या ने तुरंत अपना सामान उठाया और उस टॉक्सिक रिश्ते को छोड़कर हमेशा के लिए [संगीत] बाहर आ गई। उन्होंने [नाक से की जाने वाली आवाज़] तलाक के समय कोई एलुमिनी या संपत्ति नहीं मांगी क्योंकि [संगीत] उनकी प्राथमिकता सिर्फ उनकी बेटी की जिम्मेदारी अकेले उठाना और शांति से अलग होना था। इसके बाद काम्या ने साल 2020 को दिल्ली के हेल्थ [संगीत] केयर से जुड़े बिजनेसमैन शलभ डांग से दूसरी शादी की। शलभ भी पहले से शादीशुदा थे। उनकी पहली पत्नी से एक बेटा है। दोनों ही अपने बच्चों की परवरिश साथ में मिलकर कर रहे हैं। ऐसे ही [संगीत] और वीडियोस के लिए आप नारी के पेज को YouTube पर सब्सक्राइब, Facebook पर लाइक और Insta पर फॉलो करना ना भूलें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *