Cli

बीवी – बच्चे छोड़ अचानक गायब हुआ एक्टर,30 साल से नहीं कोई खबर, नाम जानकर होगी हैरानी

Uncategorized

कभी बॉलीवुड का चमकता सितारा फिर अचानक हुआ लापता। अब बेटियों की कहानी जीत रही दिल। एक्टर गायब हुआ तो परिवार बिखर गया। बेटियों ने अपनी मेहनत से बनाई नई पहचान।

जी हां, बॉलीवुड की दुनिया में कई सितारे आए चमके और वक्त के साथ गुमनाम हो गए। लेकिन कुछ कहानियां ऐसी होती हैं जो सालों बाद भी लोगों के मन में सवाल छोड़ जाती हैं। हिंदी सिनेमा के एक ऐसे ही अभिनेता की कहानी आज भी किसी रहस्य से कम नहीं है।

करीब दो दशक तक फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने वाले स्टार ने 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। लेकिन साल 2003 के बाद वह अचानक लापता हो गए। उन्हें तलाशने की कई कोशिशें हुई। अलग-अलग दावे किए गए। लेकिन आज तक उनकी कोई पक्की जानकारी सामने नहीं आ सकी हम जिस एक्टर की बात कर रहे हैं, वह कोई और नहीं बल्कि राज किरण हैं।

हालांकि वक्त के साथ उनकी जिंदगी भले ही एक मिस्ट्री बन गई हो, लेकिन उनका परिवार धीरे-धीरे आगे बढ़ चुका है। उनकी दोनों बेटियां आज अपनी-अपनी जिंदगी में सफल है, लेकिन पिता की याद आज भी उनके दिल से नहीं गई। बड़ी बेटी ऋषिका मेहतानी ने ज्वेलरी इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने मशहूर ज्वेलरी डिजाइनर रवि मेहतानी से शादी की और आज दोनों इस क्षेत्र में जाना माना नाम है।

रवि की डिजाइन की हुई ज्वेलरी कई इंटरनेशनल सेलिब्रिटीज तक पहन चुके हैं। ऋषिका और रवि की शादी को 12 साल से ज्यादा का समय हो चुका है। हाल ही में दोनों एक प्यारी सी बेटी के माता-पिता भी बने। अपनी नई जिंदगी और परिवार के बीच भी अरे अक्सर सोशल मीडिया पर अपने पिता को याद करते हुए भावुक पोस्ट शेयर करती हैं। उनके पोस्ट साफ बताते हैं कि समय भले ही आगे बढ़ गया हो.

लेकिन पिता की कमी आज भी उनके दिल में वैसी ही है। वहीं छोटी बेटी मन्नत मेहतानी ने भी साल 2020 में शादी कर अपनी नई जिंदगी की शुरुआत की। परिवार ने धीरे-धीरे खुद को संभाला और आगे बढ़ने की कोशिश की। वहीं रूपा मेहतानी ने भी दूसरी शादी कर ली है। वह लाइमलाइट से दूर ही रहती हैं। अगर राज किरण के करियर की बात करें तो उन्होंने साल 1975 में फिल्म कागज की नाव से अपनी एक्टिंग के सफर की शुरुआत की थी। अगले करीब 20 साल तक उन्होंने लगातार कई फिल्मों में काम किया और अपनी दमदार एक्टिंग से अलग पहचान बनाई। कर्स अर्थ जैसी फिल्मों में उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया। लेकिन 1990 के दशक में उनके करियर की रफ्तार धीमी पड़ने लगी। फिल्मों के ऑफर कम होने लगे और धीरे-धीरे वह लाइमलाइट से दूर होते चले गए।

इसके बाद उनके जीवन को लेकर कई तरह की बातें सामने आई। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि उन्हें एक बार बेंगलुरु सेंट्रल जेल में रखा गया। कहा गया कि वह पुट्टापथी स्थित सत्य साईं बाबा के आश्रम में बिना परमिशन के घुसने की कोशिश कर रहे थे।

इसके बाद फिल्म मेकर महेश भट्ट ने भी चौंकाने वाला दावा किया। उनका कहना था कि उन्होंने सालों बाद मुंबई के मसीना हॉस्पिटल में एक्टर को देखा।

जहां उनका मेंटल हेल्थ से जुड़ा इलाज चल रहा था। इस बयान ने लोगों को हैरान जरूर कर दिया। हालांकि इस दावे के बाद भी कोई जानकारी उनको लेकर नहीं आई। खबर तो यह भी थी कि उन्हें अमेरिका में भी देखा गया लेकिन गवर्नमेंट और फिल्म इंडस्ट्री से कोई हेल्प नहीं मिल पाई तो मामला वहीं दब गया। आज 22 साल से ज्यादा समय बीत चुका है। ना उनके परिवार की कोई पक्की खबर मिली और ना ही उनके वेलविशर्स को यह पता चल पाया कि आखिर वह हैं कहां।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *