मुश्किल दौर से गुजर रहे आशिकी बॉय शादी में गाने नाचने को हुए मजबूर। इंटरनेट ट्रोलिंग पर राहुल रॉय। लोगों को याद दिलाई इंसानियत। डांस फीस स्ट्रगल को लेकर खोले कई राज। एक्टर का बयान हो रहा जबरदस्त वायरल।
आशिकी बॉय राहुल रॉय एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उन्होंने एक ऐसा बयान दे दिया है कि सोशल मीडिया पर अब उसी बयान की चर्चा हो रही है। जैसा कि सभी जानते हैं फिल्म आशिकी ने राहुल को रातोंरात सुपरस्टार बना दिया था।
लंबे बाल चॉकलेट बॉय लुक और पर्दे पर रोमांस। राहुल रॉय उस दौर के सबसे मशहूर सितारों में शामिल हो गए थे। लेकिन कहते हैं ना फिल्मी दुनिया में स्टारडम जितनी तेजी से मिलता है उतनी ही तेजी से दूर भी हो सकता है।
राहुल की जिंदगी में भी कुछ ऐसा ही हुआ। राहुल ने अब अपने उसी मुश्किल दौर को याद करते हुए दिल की कई बातें शेयर की हैं। एक्टर के मुताबिक 2020 में आए के बाद उन्हें काम मिलने में काफी परेशानी हुई और करीब 5 साल तक उनका करियर लगभग रुक सा गया था।
एक्टर ने बताया कि यह 5 साल उनके लिए किसी लंबे ब्रेक से कम नहीं थे क्योंकि एक तरफ वह खुद को ठीक कर रहे थे और दूसरी तरफ काम का इंतजार भी कर रहे थे।
इसी बीच सोशल मीडिया पर राहुल की कुछ तस्वीरें और वीडियोस वायरल होने लगे। कभी वह किसी शादी में गिटार बजाते हुए नजर आते तो कभी किसी इन्फ्लुएंसरर के साथ डांस करते दिखाई देते। इसके बाद सोशल मीडिया यूज़र्स ने उन्हें ट्रोल करना भी शुरू कर दिया।
किसी ने उनके स्टारडम का मजाक बनाया तो किसी ने सवाल किया कि आशिकी का हीरो आखिर शादियों में गाना बजाना क्यों कर रहा है? अब राहुल रॉय ने ऐसे ट्रोलर्स को सीधा जवाब दे दिया है।
एक्टर ने साफ कहा कि लोगों को उनकी मेहनत और मजबूरी नहीं पता। उन्होंने बताया कि उनके भी खर्चे हैं और उन्हें भी अपनी रोजी रोटी चलानी है। राहुल के मुताबिक शादी में डांस करना उनके लिए कोई मजाक नहीं बल्कि काम है।
उन्होंने खुलासा किया कि कई बार वह शादी में डांस करके 2 से ₹ लाख तक कमा लेते हैं। एक्टर ने कहा कि जो लोग ऑनलाइन बैठकर उनका मजाक उड़ाते हैं, उन्हें अंदाजा नहीं है कि पिछले कुछ साल उनके लिए कितने मुश्किल रहे हैं। बीमारी के बाद काम मिलना बंद हो गया था और ऐसे में गुजारा करने के लिए उन्हें जो भी काम मिला वह उन्होंने किया।
उनके लिए यह शर्म की बात नहीं है बल्कि अपने पैरों पर खड़े रहने की कोशिश है। राहुल ने अपनी फाइनेंशियल परेशानियों का जिक्र करते हुए यह भी बताया कि वह अपने भाई से जुड़े एक लंबे समय से चल रहे कानूनी मामले का सामना भी कर रही हैं। जिसमें करीब ₹ लाख का मामला शामिल है।
उन्होंने यह भी बताया कि तलाक के दौरान अपनी संपत्ति पत्नी को देने के बाद उन्हें अपनी आर्थिक जिंदगी दोबारा खड़ी करनी पड़ी थी। हालांकि अब आशिकी बॉय एक बार फिर कैमरे के सामने लौट कर खुश हैं। राहुल रॉय कुकू टीवी की नेक्स्ट वेब सीरीज सुपर बादशाह में नजर आने वाले हैं। जिसमें वो एक