Cli

असम फ्लूड में फंसा एक्टर का परिवार, ‘हालात’ देख लगाई मदद की गुहार!

Uncategorized

बाढ़ में फंसा मशहूर हीरो का परिवार। भतीजियों की चिंता में फूट पड़ा हीरो का गुस्सा। घरों में घुसा बाढ़ का पानी। हालत देख लगाई मदद की गुहार। एक्टर की बातें सुन परेशान हो गए चाहने वाले। इंग्लिश इंग्लिश फेम एक्टर आदल हुसैन इन दिनों काफी ज्यादा परेशान हैं। वजह है उनके परिवार का बाढ़ में फंस जाना। जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना।

उनका परिवार बाढ़ में फंसा हुआ है। अपनी भतीजियों की हालत बताते हुए एक्टर का दर्द भी छलक पड़ा और गुस्सा भी। [संगीत] उन्होंने कहा कि हर साल असम में यही हाल रहता है। लेकिन आज तक इसका कोई पक्का स्यूशन नहीं निकला। आदिल हुसैन ने बताया कि उनकी भतीजियां और उनके पिता इस वक्त असम के शिवसागर जिले में फंसे हुए हैं।

बाढ़ का पानी उनके घरों में घुस चुका है और हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं। परिवार की चिंता में आदिल लगातार उनके संपर्क में हैं और हर संभव मदद करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन हालात बेहद मुश्किल बने हुए हैं। एक्टर ने कहा कि वह बचपन से हर साल असम में बाढ़ का यही डरावना मंजर देखते आए हैं। लेकिन दुख की बात यह है कि इतने साल बीत जाने के बाद भी इस समस्या का कोई हल नहीं निकला। उन्होंने कहा कि इस बार की बाढ़ पहले से भी ज्यादा खतरनाक है

और इसे देखकर वह बेहद दुखी, गुस्से में और निराश भी हैं। एक्टर का कहना है कि सिर्फ बारिश ही इस तबाही की वजह नहीं है। उन्होंने बताया कि बिना सही प्लानिंग के बस्तियां बसाई गई। दलदली जमीनों पर कंस्ट्रक्शन हुआ और बड़ी संख्या में पेड़ों की कटाई की गई। इन सब वजहों से बाढ़ का असर और भी ज्यादा बढ़ गया। अगर समय रहते सही कदम उठाए जाते तो शायद हालात इतने खराब नहीं होते। उन्होंने बताया कि मशहूर सिंगर पापोन भी बाढ़ में फंसे लोगों की मदद में जुटे हुए हैं।

एक्टर का मानना है कि हर साल राहत सामग्री बांटने से समस्या खत्म नहीं होगी। अब जरूरत है लंबे समय की प्लानिंग की। उन्होंने कहा कि जब भारत अंतरिक्ष में बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकता है और दुनिया के कई देशों ने बाढ़ जैसी समस्याओं का हल निकाल लिया है तो असम के लिए भी पक्का स्यूशन जरूर निकाला जा सकता है। आदिल हुसैन की यह बात सिर्फ उनके परिवार का दर्द ही नहीं दिखाती बल्कि उन लाखों लोगों की आवाज भी है जो हर साल बाढ़ की मार झेलते हैं।

अब देखना होगा कि इस बार सरकार सिर्फ राहत तक सीमित रहती है या इस बड़ी समस्या का कोई पक्का हल निकालने की दिशा में कदम उठाती है। बता दें कि आदिल हुसैन असम के गोलपाड़ा से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिंदी असमिया के साथ-साथ इंटरनेशनल फिल्मों और वेब सीरीज में भी काम किया हुआ है। श्रीदेवी के साथ भी वह फिल्म इंग्लिश विंग्लिश में नजर आए थे। जिसमें उनका काम बहुत ज्यादा पसंद किया गया था। लेकिन इस वक्त एक्टर अपने परिवार को लेकर बेहद परेशान और दुखी नजर आ रहे हैं और सरकार से मदद की गुहार लगा रहे हैं। ब्यूरो रिपोर्ट ई2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *