Cli

बेटा हो तो अभिषेक बच्चन जैसा, अभिषेक बच्चन ने ऐसा क्या किया कि…

Uncategorized

अगर आपका बेटा हो, तो वह अभिषेक बच्चन जैसा होना चाहिए। जी हाँ, कल मुंबई में अमिताभ बच्चन के घर के बाहर एक ऐसा नज़ारा देखने को मिला, जिसके बाद हर कोई उनके बेटे अभिषेक बच्चन की तारीफ़ कर रहा है। दरअसल, मुंबई में उनके बंगले को उड़ाने की धमकी मिलने के बाद, बॉलीवुड के “शहेनशाह” अमिताभ बच्चन पहली बार अपने फैंस से मिले। हर रविवार की तरह इस बार भी जब अमिताभ

अपने घर ‘जलसा’ के बाहर फैंस का अभिवादन करने आए, तो उनके चारों ओर कड़ी सुरक्षा देखी गई।अपनी सुरक्षा को लेकर मिले खतरों के बीच, ‘बिग बी’ एक बुलेटप्रूफ घेरे के पीछे खड़े हुए और फैंस का शुक्रिया अदा करने के लिए हाथ हिलाया। लेकिन एक चीज़ ने दिल को सुकून पहुँचाया।

इस दौरान उनके बेटे अभिषेक बच्चन भी अपने पिता की सुरक्षा को लेकर काफी सतर्क दिखाई दिए। वह परछाई की तरह अपने पिता के साथ खड़े रहे और जैसे ही उनके पिता ने फैंस का अभिवादन पूरा किया, अभिषेक ने उन्हें थामा और अंदर ले गए।आपको भी यह वीडियो ज़रूर देखना चाहिए। जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, यह तेज़ी से वायरल होने लगा। लोग इस वीडियो पर अपनी तरह-तरह की प्रतिक्रियाएँ दे रहे हैं। हर कोई अभिषेक बच्चन की जमकर तारीफ़ कर रहा है। फिलहाल, इस वीडियो के बारे में आपका क्या कहना है? नीचे कमेंट बॉक्स में अपनी राय ज़रूर शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *