आमिर खान ने गौरी स्प्राट से तीसरी शादी करके बॉलीवुड इंडस्ट्री में लगता है तीन शादियों का ट्रेंड शुरू कर दिया है। जहां आमिर ने 61 की उम्र में तीसरी शादी की वहीं अब फिल्म इंडस्ट्री का एक और शख्स है जो 50 प्लस है और वह तीसरी शादी की तैयारी में है।
यह शख्स और कोई नहीं बल्कि फिल्म मेकर अनुराग कश्यप है। अनुराग कश्यप अपनी डार्क फिल्मों के लिए जाने जाते हैं, लेकिन अपने रिलेशनशिप के लिए भी बहुत जाने जाते हैं। अक्सर उनके अफेयर्स और उनके रिलेशनशिप्स की चर्चाएं रही है। अनुराग कश्यप जो ऑलरेडी टू टाइम्स डिवोर्सी है।
पहला डिवोर्स आरती से लिया था। दूसरा डिवोर्स कल्कि से लिया था वो अब एक बार फिर से प्यार में है। अनुराग कश्यप को 53 की उम्र में अपने से 20 साल छोटी लड़की से प्यार हो गया है। यह लड़की अनुराग कश्यप के प्रोडक्शन हाउस फैंटम फिल्म्स में ही काम करती थी। असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर और इसी दौरान बताया जाता है कि दोनों का अफेयर हुआ। अनुराग कश्यप के इस नए प्यार का नाम है शुभ्राशेट्टी। अनुराग और शुभ्रा पिछले कुछ समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों ने मीडिया से अपने रिलेशनशिप को छुपाए रखा था।
हालांकि अब दोनों ने अपना प्यार पब्लिक किया है और दोनों ने अपने प्यार और प्यार में पागलपन का खुलकर प्रचार किया है। शुभ्रा से रिसेंटली जब पूछा गया कि अनुराग कश्यप उनसे उम्र में 20 साल बड़े हैं। टू टाइम्स डिवोर्सी है। ऐसे आदमी को जब आप डेट कर रही हैं तो इस पर आपके पेरेंट्स का क्या रिएक्शन है? तो शुभ्रा का कहना है कि मेरे पेरेंट्स अनुराग कश्यप को बकरा कहकर बुलाते हैं। उन्हें लगता है कि यह पागल आदमी है जो मेरे साथ रह रहा है। उन्होंने बताया कि मेरे पेरेंट्स को लगता है अनुराग कश्यप एक जोरू के गुलाम पति की तरह है। मेरे माता-पिता ने बहुत अच्छा काम किया और मैंने उनसे नहीं कहा था मिलने के लिए। वह खुद अनुराग कश्यप से मिले हैं।
शुभ्रा का कहना है कि वह और अनुराग कश्यप एक दूसरे के साथ काफी कंफर्टेबल है और दोनों की गहरी बातचीत होनी तब शुरू हुई जब अनुराग कश्यप की कुछ फिल्में फ्लॉप हुई और तब दोनों ने एक दूसरे से डीप थॉट शेयर किए।
एक दूसरे को बुक्स सजेस्ट किए और इन सारे डिस्कशंस में ही दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। जहां तक बात है शादी की तो फिलहाल तो शुभ्रा और अनुराग कश्यप शादी करेंगे या नहीं यह उन्होंने सोचा नहीं है। बट यह डेटिंग पीरियड जो है वह उसे काफी एंजॉय कर रहे हैं। वेल अगर अनुराग कश्यप शुभ्रा से शादी करते हैं तो यह उनकी तीसरी शादी होगी और शुभ्रा की उम्र की अगर बात करें तो अनुराग कश्यप की बेटी से कुछ ही साल बड़ी है शुभ्रा। था।