नहीं रही दिव्यांका, 30 की उम्र में हुआ निधन।मशहूर एक्ट्रेस का हुआ निधन। महज 30 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा। पहले बिगड़ी तबीयत फिर अचानक बेहोश होकर गिरी एक्ट्रेस। हॉस्पिटल जाने से पहले ही थम गई खूबसूरत हसीना की सांसे। परिवार का रो-रो कर हुआ बुरा हाल। हर तरफ पसरा मातम।
जी हां, इस वक्त एंटरटेनमेंट के गलियारे से एक बेहद ही शॉकिंग और बुरी खबर सामने आ रही है। खबरें हैं कि महज 30 साल की उम्र में बेहद ही खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस ने बेवक दुनिया को अलविदा कह दिया है। और जवान एक्ट्रेस के निधन से ना सिर्फ परिवार में मातम छा गया है बल्कि चाहने वालों को भी बड़ा झटका लगा है। सबसे पहले आपको बता दें कि बेवक़ और अचानक दुनिया को अलविदा कहने वाली एक्ट्रेस हरियाणवी इंडस्ट्री की जानीमानी दिव्यांका सिरोही हैं।
50 से ज्यादा सुपरहिट हरियाणवी गानों में काम करने वाली दिव्यांका के निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। जवान और कुंवारी बेटी के निधन से सिरोही परिवार को बड़ा झटका लगा है और अंतिम संस्कार के बाद भी परिवार बेटी की मौत को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। सामने आ रही जानकारी के मुताबिक दिव्यांका सिरोही की 21 अप्रैल को देर रात पहले अचानक तबीयत बिगड़ी जिसके बाद एक्ट्रेस अचानक चक्कर खाकर जमीन पर गिर जाती हैं।
अचानक धड़ल्ले से जमीन पर गिरी एक्ट्रेस के सर पर भी गंभीर चोटें आई थी। जिसके बाद तुरंत बिना देर किए परिवार के लोग एक्ट्रेस को बेहोशी की हालत में हॉस्पिटल लेकर जाते हैं। जहां डॉक्टर्स उन्हें घोषित कर देते हैं। डॉक्टर के इस खुलासे से ना सिर्फ सिरोही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया बल्कि बेटी को खोने के दर्द में पूरा परिवार बुरी तरह भी तड़पा।
21 अप्रैल को आखिरी सांस लेकर दुनिया से अलविदा कहने वाली दिव्यांका का आज यानी कि बुधवार को होमटाउन गाजियाबाद में अंतिम संस्कार भी किया गया। 50 से ज्यादा हरियाणवी गानों में काम कर चुकी दिव्यांका के निधन से हरियाणवी इंडस्ट्री में भी मातम छा गया है और निधन की खबरों ने सभी को बड़ा झटका दे दिया है और नम आंखों के साथ इंडस्ट्री से जुड़े कलाकार दिव्यांका को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
और 30 साल की दिव्यांका का यूं अचानक दुनिया से जाना सभी को दर्द और तकलीफ दे गया है। एक वक्त पर TikTok के जरिए अपने करियर की शुरुआत करने वाली दिव्यांका सिरोही को 1.3 मिलियन लोग Instagram पर फॉलो करते थे और आए दिन एक्ट्रेस अपने चाहने वालों के लिए कोई ना कोई वीडियोस या फोटोस शेयर कर सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच लेती थी। डांस वीडियो बनाने से लेकर खूबसूरत तस्वीरों को शेयर करने तक दिव्यांका के फैंस उनकी ब्यूटी पर भी खूब प्यार लुटाते थे। सबसे ज्यादा दुख की बात तो यह है कि अपनी जिंदगी को पूरी तरह से जीने और एंजॉय करने से पहले ही एक्ट्रेस ने आंखें मूंद ली हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि 30 साल की दिव्यांका कुंवारी थी और बेटे की तरह अपने परिवार को संभालती थी। जाहिर है 30 साल की जवान बेटी को खोने के बाद परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है और पूरे परिवार को बेटी दिव्यांका सिरोही के निधन के गम से उखड़ने में बेशक लंबा वक्त लगेगा।