Cli

शादी से पहले आमिर ने गौरी का बदलवाया धर्म? लोगों का फूटा गुस्सा!

Uncategorized

आमिर खान ने तीसरी बार शादी कर ली है। लेकिन इस शादी से ज्यादा बातें एक सवाल पर हो रही हैं। क्या गौरी ने आमिर से शादी करने के लिए अपना धर्म बदला है? सोशल मीडिया पर बस यही सवाल तेजी से वायरल हो रहा है। आखिर सच्चाई क्या है और इस सवाल के पीछे की इनसाइड स्टोरी क्या है? चलिए आपको बताते हैं। आमिर ने अपनी लॉन्ग टाइम पार्टनर यानी कि गौरी साथ अपनी तीसरी शादी की है।

यह शादी 5 जुलाई को आमिर के मुंबई वाले घर में हुई और काफी ज्यादा सादगी भरी यह शादी थी। बात करें इस शादी की तो इसे पूरी तरह से प्राइवेट रखा गया था। करीब दोपहर बजे दोनों परिवार मौजूद थे और जब पेपर साइन किए गए और दोनों ने मिलकर अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की। शादी में सिर्फ परिवार और कुछ करीबी लोग थे और इसके साथ ही आमिर के तीन बच्चे यानी कि जुनेद, इरा और आजाद राव खान इस खास मौके पर हिस्सा लेते हुए दिखाई दिए।

इसके अलावा भी कई फिल्मी सितारे उनकी शादी में पहुंचे थे और आमिर और गौरी को शुभकामनाएं दी। सोशल मीडिया पर अब फोटो और वीडियो पूरी तरह से वायरल हैं और फैंस आमिर और गौरी को इस नई शुरुआत के लिए बधाई दे रहे हैं। लेकिन इन सबके बीच इंटरनेट पर एक सवाल भी है जो तेजी के साथ पूछा जा रहा है। कई लोग पूछने लगे हैं कि क्या आमिर खान ने गौरी से शादी करने के लिए गौरी का धर्म परिवर्तन करा है?

आपको बता दें दरअसल यह एक रजिस्टर्ड मैरिज थी। यानी कि सोशल मैरिज एक्ट के जरिए यह एक सिविल मैरिज थी। इस कानून की मानें तो शादी के लिए किसी भी पार्टनर को अपना धर्म बदलने की जरूरत नहीं होती। फिलहाल आमिर या फिर गौरी की बात करें तो दोनों की तरफ से धर्म परिवर्तन को लेकर अभी तक कोई भी ऑफिशियली बयान सामने नहीं आया है। इंटरनेट की जानकारी की मानें तो गौरी क्रिश्चियन परिवार से आती हैं। लेकिन उन्होंने धर्म बदला या फिर नहीं इसकी कोई भी जानकारी नहीं है। इसलिए सोशल मीडिया पर चल रही इन बातों को फिलहाल तो अटकले ही माना जाएगा। अगर आमिर खान की बात करें तो यह उनकी तीसरी शादी है। पहली शादी उन्होंने रीना दत्ता के साथ की थी। जिसके बाद उन्हें जुनैद और ईरा हुए थे। वहीं दूसरी शादी की बात करें तो उनकी दूसरी शादी किरण राव के साथ हुई जिनके बाद उनको एक बेटा हुआ जिसका नाम उन्होंने आजाद रखा था।

अब कई सालों बाद उन्होंने अपनी दोस्त को अपनी हमसफर बनाया है और आमिर और गोरी ने अपने रिश्ते को शादी का नाम दिया है। आमिर और गोरी की शादी से जहां फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं वहीं धर्म परिवर्तन को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। हालांकि अब तक दोनों की तरफ से कोई भी ऑफिशियली बयान तो सामने नहीं आया है। अब देखना यह है कि कब तक इस दावे पर दोनों चुप्पी साधते हैं या फिर सामने आकर कुछ बड़ा अनाउंसमेंट करते हैं। आपको क्या लगता है? आप हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बता सकते हैं कि क्या गौरी ने धर्म बदला या फिर महज सोशल मीडिया पर खामखा की कंट्रोवर्सी क्रिएट की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *