Cli

चुपचाप दुल्हन बन गईं मिमी! किससे की गुपचुप शादी?

Uncategorized

बंगाली [संगीत] सिनेमा से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। एक्ट्रेस मिमी चक्रवर्ती ने सिद्धार्थ दत्ता के साथ शादी कर ली है। जी हां, मिमी अब शादी के बंधन में बन चुकी हैं। और सबसे खास बात यह है कि उन्होंने अपनी शादी को बेहद प्राइवेट रखा। रिपोर्ट्स की मानें तो मिमी चक्रवर्ती ने कोलकाता में अपने घर पर एक छोटी और प्राइवेट सेरेमनी में सिद्धार्थ दत्ता के साथ शादी रचा ली है

। इस शादी में बड़े फिल्मी सितारों की भीड़ या किसी बड़े प्रोग्राम की जगह एक बेहद सादा अंदाज देखने को मिला। लेकिन अब इस खबर ने फैंस के मन में कई सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर मिमी ने अचानक शादी कैसे कर ली? कौन है उनके पति सिद्धार्थ दत्ता? और क्या इस शादी के बाद कोई बड़ा जश्न भी होने वाला है? दरअसल सामने आई रिपोर्ट्स की मानें तो कोलकाता में हुई इस प्राइवेट शादी के बाद पारंपरिक रस्मों के साथ जश्न मनाया जाएगा।

इसके लिए कोलकाता में प्रोग्राम रखे जाने की बात कही है। यानी शादी भले ही बेहद शादी के साथ हुई लेकिन आगे परिवार और करीबियों के साथ जश्न मनाने की तैयारी है। मिमी चक्रवर्ती बंगाली एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का जाना माना नाम है। ऐसे में उनकी शादी की खबर सामने आते ही उनके चाहने वालों के बीच एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गई है। सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं नई जिंदगी के लिए और उनके पति सिद्धार्थ दत्ता के बारे में जानना चाहते हैं

। हालांकि अभी सामने आई रिपोर्ट में शादी की तारीख मेहमान और सिद्धार्थ दत्ता की प्राइवेट लाइफ से जुड़ी ज्यादा जानकारी नहीं दी गई। इसलिए इस बारे में कुछ भी दावा करना जल्दबाजी होगी। फिलहाल मिमी चक्रवर्ती की शादी की खबर ने बंगाली सिनेमा के फैंस को बड़ा सरप्राइज़ दे दिया है। अब सबकी नजरें इस बात पर है कि मिमी अपनी शादी की फोटोस कब शेयर करेंगी और इसके साथ ही शादी का जो होने वाला जश्न है वो फैंस को कब देखने को मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *