जब ममता कुलकर्णी भारत लौटीं, तो उन्होंने घोषणा की थी कि वह अपनी ग्लैमरस जिंदगी छोड़कर सादगी भरा जीवन जिएंगी, और इसी वजह से वह किन्नर अखाड़े से जुड़ीं और वहां महामंडलेश्वर भी बन गईं। लेकिन वहां एक विवाद खड़ा हो गया, जिसके बाद ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़े से निष्कासित कर दिया गया, और इसके बाद सादगी अपना चुकीं ममता कुलकर्णी सीधे एक ग्लैमरस अवतार में नजर आईं।
ममता कुलकर्णी ने कहा कि वह सादगी भरा जीवन अपनाते हुए भी काम करती रहेंगी। वह दोनों करियर एक साथ आगे बढ़ा रही हैं, और इसी बीच ममता कुलकर्णी एक रियलिटी शो में नजर आईं। लेकिन अब ममता कुलकर्णी ने उस रियलिटी शो के निर्माताओं पर आरोप लगाया है कि उनका फुटेज काट दिया गया और बहुत कुछ एडिट कर दिया गया। मैंने वहां बहुत सी बातें कही थीं, लेकिन इन लोगों ने सिर्फ वही बातें रखीं जिनसे इन्हें टीआरपी मिल सके। ममता कुलकर्णी ‘मास्टरशेफ’ शो की बात कर रही थीं, जहां वह बतौर गेस्ट गई थीं। ममता का आरोप है
कि उन्होंने वहां आध्यात्मिक विषयों पर काफी कुछ बोला था। ममता ने कहा कि मैंने वहां भगवती और नारायण स्तोत्र गाया था, लेकिन इन लोगों ने सिर्फ सलमान, शाहरुख और आमिर से जुड़ी बातें ही रखीं। ‘जीजा छत पर सोया’, ‘मेरी उम्र का लड़का’—बस यही सब दिखाया गया।
इस तरह ममता कुलकर्णी ने आरोप लगाया कि रियलिटी शो में उनके साथ धोखा किया गया। ममता कुलकर्णी कुछ समय पहले तब सुर्खियों में थीं जब वह जयपुर के एक शो में गई थीं। उन्होंने स्टेज पर परफॉर्मेंस दी थी। उस समय कई आध्यात्मिक प्रचारकों ने ममता कुलकर्णी को ट्रोल किया था। हालांकि, ममता कुलकर्णी समय-समय पर अपने ट्रोलर्स को करारा जवाब देती रहती हैं, और इसके साथ ही वह अपनी आध्यात्मिक यात्रा की तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। एक समय ऐसा भी था जब ममता कुलकर्णी एक ड्रग रैकेट में फंस गई थीं। वह कई सालों तक केन्या में रहीं। वह भारत नहीं आ सकीं। अब उनके खिलाफ सभी आरोप खारिज हो चुके हैं। वह भारत में हैं, अपने देश में, अपने लोगों के बीच हैं।