Cli

PM मोदी ने मंत्रियों को दिया बड़ा निर्देश,मची खलबली।

Uncategorized

संसद के अगले सत्र को लेकर केंद्र सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कैबिनेट बैठक में मंत्रियों को 15 दिसंबर से पहले संसद सत्र की तैयारियां पूरी करने और इस दौरान विदेश यात्रा से बचने की सलाह दी. उन्होंने सभी मंत्रियों से अपने-अपने मंत्रालयों को सत्र के लिए तैयार रखने को कहा है.

माना जा रहा है कि सरकार आगामी सत्र में परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक को लेकर आगे बढ़ सकती है. हालांकि, सत्र की तारीख और अवधि पर अंतिम फैसला संसदीय कार्य संबंधी कैबिनेट समिति करेगी.

आगामी सत्र में संविधान (131वां संशोधन) विधेयक, 2026 पेश किए जाने की संभावना पर नजरें टिकी हैं. यह विधेयक परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़ा है. 17 अप्रैल को संसद के विशेष सत्र में जरूरी समर्थन नहीं मिलने के कारण यह पारित नहीं हो पाया था.विधेयक को लोकसभा में पारित कराने के लिए दो-तिहाई बहुमत यानी 361 सांसदों का समर्थन जरूरी है. 543 सदस्यीय सदन में तीन पद खाली होने के कारण फिलहाल 540 सदस्य हैं. सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के पास 320 सांसद हैं. ऐसे में उसे विपक्षी दलों के अतिरिक्त समर्थन की जरूरत होगी.इस बीच विपक्षी खेमे से 26 सांसदों के अलग होने से राजनीतिक समीकरण बदले हैं. तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों ने अलग होकर नेशनलिस्ट सिटिजंस पार्टी ऑफ इंडिया (एनसीपीआई) में विलय किया है और एनडीए को समर्थन देने की बात कही है. वहीं, शिवसेना (यूबीटी) के छह सांसद एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हुए हैं.

आगामी सत्र में विपक्ष मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का मुद्दा भी उठा सकता है. इसके साथ ही मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी उठाई जा सकती है.सत्तापक्ष के एक सांसद ने पीटीआई से कहा कि संविधान संशोधन विधेयक पर चर्चा और मतदान तभी संभव है, जब सदन की कार्यवाही व्यवस्थित ढंग से चले.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *