Cli

शरद कपूर को हुई गंभीर बीमारी! हॉस्पिटल से फोटो वायरल! शरीर में फैला ये ‘इं!फे!क्शन’?

Uncategorized

90 के दशक में अपनी दमदार एक्टिंग और विलेन के किरदारों से पहचान बनाने वाले एक्टर शरद कपूर इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह मैली टी-शर्ट पहने वॉकर के सहारे चलते नजर आए थे। वीडियो देखकर फैंस काफी भावुक हो गए थे और उनकी सेहत को लेकर चिंता जताई थी।इसके बाद शरद को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अब उनकी दोस्त और एनिमल वेलफेयर एक्टिविस्ट हेमा चौधरी ने एक्टर की हेल्थ को लेकर अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि शरद का इलाज शुरू हो चुका है। डॉक्टरों ने उन्हें पूरी तरह बेड रेस्ट की सलाह दी है। उनके कई मेडिकल टेस्ट भी किए जा रहे हैं और कुछ रिपोर्ट्स के आधार पर इलाज शुरू कर दिया गया है।बताया जा रहा है कि लंबे समय तक साफ-सफाई का ध्यान नहीं रखने के कारण उन्हें फंगल इंफेक्शन हुआ है।

वहीं, उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसे देखकर फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।बता दें कि शरद कपूर ने फिल्म ‘जोश’ में शाहरुख खान के साथ काम किया था। इस फिल्म में विलेन के किरदार से उन्हें खास पहचान मिली थी। उन्होंने ‘लक्ष्य’, ‘एलओसी कारगिल’ और ‘वांटेड’ जैसी फिल्मों में भी काम किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *