Cli

एक साथ आईखुशियां और मुश्किलें, 33 साल की गर्लफ्रेंड, 1 महीने का बच्चा कहां ?जानकर दंग हो जाएंगे

Uncategorized

साल 2000 में आई फिल्म जोश में शाहरुख खान से टक्कर लेने वाले और दस्तक और लक्ष्य जैसी फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग का लोहा मनवाने वाले हैंडसम एक्टर शरद कपूर को तो आप भूले नहीं होंगे। लेकिन आज वो जिस हाल में हैं उसे देखकर आपकी आंखों में आंसू आ जाएंगे।

सोशल मीडिया पर शरद कपूर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो अपने चार पालतू कुत्तों को रोते हुए घर से विदा कर रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद हर कोई हैरान है कि आखिर इस बड़े सुपरस्टार के साथ ऐसा क्या हो गया। लेकिन अब उनके लिए मदद भी आ गई है। सलमान खान, सोनू सूद जैसे स्टार्स ने उनकी मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है।

चलिए ऐसे में जानते हैं कि आखिर इतने बड़े सुपरस्टार के साथ ऐसा क्या हो गया। वो कहां हैं? उनका परिवार इस मुश्किल वक्त में कहां है और उनके साथ क्या हादसा हुआ था।सबसे पहले बात करते हैं शरद कपूर के परिवार की।

शरद कपूर का जन्म कोलकाता के एक मिडिल क्लास पंजाबी परिवार में हुआ था। जहां उनके दो भाई गौतम कपूर और दीपक कपूर हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शरद कपूर का नाता एक बहुत बड़े राजनीतिक घराने से है। जी हां, साल 2008 में शरद कपूर ने कोयल बसु से शादी की थी जो पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री ज्योति बसु की पोती हैं। शरद और कोयल हमेशा से अपनी पर्सनल लाइफ को लाइमलाइट से दूर रखते आए हैं। सालों तक मीडिया में यही खबर थी कि उनके कोई बच्चा नहीं है। लेकिन अब नवंबर 2026 की लेटेस्ट रिपोर्ट से यह साफ हुआ है कि शरद कपूर के घर में हाल ही में एक नवजात बच्चे का वेलकम हुआ है।

मौजूदा वक्त में शरद अपनी इसी पत्नी और छोटे बच्चे के साथ मुंबई के पॉश बांद्रा इलाके में फ्लैट में रह रहे हैं।अब सवाल उठता है कि अगर सब कुछ ठीक था तो कुत्तों को शेल्टर होम क्यों भेजना पड़ा? दरअसल शरद कपूर पिछले कुछ सालों से एक बेहद दर्दनाक दौर से गुजर रहे हैं। बार्सिलोना में फुटबॉल खेलते वक्त उनके पैर में एक गंभीर फ्रैक्चर हुआ था। जिसके बाद वह पिछले दो-तीन सालों से पूरी तरह बेड रिडन यानी बिस्तर पर आ गए हैं।

वह बिना सपोर्ट के चल भी नहीं सकते। एक तरफ खुद शरद कपूर गंभीर रूप से बीमार हैं। दूसरी तरफ घर में एक छोटा सा नवजात बच्चा है। जिसकी पूरी जिम्मेदारी उनकी पत्नी पर है। घर पर कोई भी केयरटेकर ना होने की वजह से उनके चार बड़े रॉटवीलर और लैब्राडोर, जोश, रेबेल, स्टार और पैंथर की देखभाल करना इस परिवार के लिए नामुमकिन हो गया था। मजबूरी में भारी मन से शरद ने अपने इन चारों कुत्तों को मुंबई के योडा और बेजुबान एनिमल शेल्टर होम में अस्थाई रूप से भेज दिया है। जिन्हें वह अपने बच्चों की तरह मानते हैं। शरद ने रोते हुए कहा कि जैसे ही वो मड आइलैंड वाले अपने नए बड़े बंगले में शिफ्ट होंगे वो अपने बच्चों को वापस ले आएंगे।कुत्तों के जाने के बाद शरद कपूर ने एक और वीडियो जारी किया है। जिसने बॉलीवुड की कड़वी सच्चाई को सामने ला दिया। साल 2024 में उन पर एक झूठा केस दर्ज हुआ था। जिसके बाद वह डिप्रेशन में चले गए थे।

काम पूरी तरह बंद हो गया और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में जो उनका रेस्टोरेंट का बिजनेस था वह भी प्रभावित हुआ। शरद कपूर ने अपनी फाइनेंशियल कंडीशन पर बात करते हुए बताया कि उन्होंने अपनी गाड़ियां बेच दी हैं क्योंकि अब उन्हें उनकी जरूरत नहीं थी।

इसके अलावा उनकी एक बड़ी परेशानी बैंक अकाउंट सीज होने से जुड़ी है। एक्टर के मुताबिक उन्होंने अपनी क्रिप्टो करेंसी बेची थी जिसके बाद उनके बैंक खाते पर कार्यवाही हुई। शरद ने बताया कि इनकम टैक्स विभाग की तरफ से उनसे क्रिप्टो करेंसी की बिक्री से मिले पैसे के सोर्स के बारे में सवाल किया गया था। उन्होंने अधिकारियों को बताया कि यह रकम क्रिप्टो करेंसी बेचने से मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *