Cli

युजवेंद्र चहल को लेकर RJ महवश ने किया बड़ा खुलासा, सच जानकर चौंक जाएंगे

Uncategorized

इंटरनेट पर पिंकविला के एक पुराने पॉडकास्ट की छोटी सी क्लिप तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें आरजे महवश एक ऐसे शख्स का जिक्र कर रही है जिसने अपनी प्रेग्नेंट पत्नी को धोखा दिया था. सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स ने बिना सोचे-समझे इस वीडियो को क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा से जोड़ दिया और दावा करने लगे कि महवश ने चहल की पोल खोल दी है.

अगर आप उस पूरे पॉडकास्ट को ध्यान से सुनें, तो सच्चाई बिल्कुल साफ हो जाती है. महवश ने स्पष्ट किया था कि वह किसी सेलिब्रिटी की नहीं, बल्कि अपने 19 साल की उम्र के दिनों की बात कर रही हैं जब वह अलीगढ़ में थीं. फेसबुक के जरिए उनके संपर्क में आए एक शख्स ने उन्हें धोखा दिया था और बाद में उन्हें पता चला कि उस शख्स ने अपनी प्रेग्नेंट पत्नी के साथ भी ऐसा ही किया था. महवश के इस खुलासे से साफ हो गया कि इसका युजवेंद्र चहल से कोई लेना-देना नहीं है.

बता दे की कुछ समय पहले एक रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ के दौरान जब कुब्रा सैत ने धनश्री से पूछा कि उन्हें कब अहसास हुआ था कि यह रिश्ता नहीं चल पाएगा, तो उन्होंने बेबाकी से जवाब दिया था कि शादी के पहले साल के दूसरे महीने में ही उन्हें यह बात समझ आ गई थी. उनके इस बयान ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *