करीना आधी रात को सड़क पर भागी। उन्होंने पूरी ताकत से मदद के लिए चिल्लाया। रात के सन्नाटे में अचानक चीखें गूंज उठीं। सैफ खून से लथपथ थे। दोनों बेटे सदमे में थे, और परिवार में हड़कंप मच गया। वो दर्दनाक रात आज भी करीना को सताती है। 16 जनवरी 2025।
वो रात जब सैफ अली खान मौत के मुंह तक पहुंच गए थे। जब एक आदमी सैफ और करीना के घर में चोरी करने के इरादे से घुसा और सैफ अली खान पर जानलेवा चाकू से हमला कर दिया। इस हमले के दौरान अपने बेटों को बचाते हुए सैफ गंभीर रूप से घायल हो गए।इस घटना को हुए काफी वक्त हो गया है। लेकिन आज तक सैफ, करीना और उनका परिवार उस रात के ट्रॉमा से पूरी तरह उबर नहीं पाया है। और अब करीना ने उस रात का ऐसा दिल दहला देने वाला आंखों देखा हाल सुनाया है जिसे सुनकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। करीना ने बताया कि 16 जनवरी की रात को जब सैफ पर हमला हुआ तो घर में कैसे अफरा-तफरी मच गई। सैफ की हालत देखकर उनके होश उड़ गए, और वो मदद के लिए चिल्लाते हुए सड़क पर इधर-उधर भागने लगीं।
दरअसल, करीना ने ये खुलासा करण जौहर के चैट शो, कॉफी विद करण में किया। सैफ और करीना शो के लेटेस्ट एपिसोड में नजर आए। इस दौरान रॉयल कपल ने करण के कॉफी काउच पर कई खुलासे किए। करीना ने सैफ पर हुए चाकू के हमले के बारे में भी खुलकर बात की।करीना ने शेयर किया कि जब उन्होंने सैफ को खून से लथपथ देखा, तो वो डर गईं।
उन्हें बिल्कुल समझ नहीं आया कि क्या करें। सैफ को तुरंत अस्पताल ले जाना था, और वो इतनी घबरा गईं कि मदद के लिए चिल्लाते हुए सड़क पर इधर-उधर भागने लगीं। करीना ने कहा कि मुझे ये कॉन्सपिरेसी थ्योरीज समझ नहीं आतीं। इसका मतलब है कि लोगों ने सोचा कि पुलिस हमारे साथ थी क्योंकि उन्होंने उसे पकड़ लिया। तो, क्या वो भी कॉन्सपिरेसी का हिस्सा है? हमारा बेटा सैफ को हमारे घर के हेल्प हरि के साथ अस्पताल ले गया। ये बहुत बुरा है कि लोगों ने इस तरह सोचा। मैं अपनी नाइट टी-शर्ट पहने रिक्शा बुला रही थी। शुक्र है, किसी ने इसका वीडियो नहीं बनाया। मैं सड़क पर चिल्ला रही थी। मैं पागलों की तरह भाग रही थी। इस बीच, सैफ खून से लथपथ थे। मैंने सैफ को लिफ्ट में देखा और कहा, “ऐसा मत करो।” फिर तैमूर ने पहले पूछा,
“अब्बा, क्या आप मरने वाले हैं?”इस बीच, सैफ ने शेयर किया कि हाथापाई में हमलावर ने उन्हें चाकू से करीब 10 बार वार किया था। उनकी गर्दन और पीठ पर गहरे घाव थे। टूटे हुए चाकू का एक टुकड़ा भी उनकी पीठ में फंसा हुआ था। डॉक्टरों ने उनका करीब 6 घंटे तक ऑपरेशन किया। इस घटना ने पूरे परिवार को गहरा ट्रॉमा दिया था। सैफ को आईसीयू में देखकर पूरा परिवार अंदर से हिल गया था। खासकर उनके दोनों बेटों ने ये सब देखा था। जिसका उन पर भी बहुत गहरा असर पड़ा था।करीना ने खुलासा किया कि इस घटना के बाद वो करीब 6 महीने तक ठीक से सो भी नहीं पाईं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सैफ पर हमले के बाद कपल ने अपने घर की सुरक्षा को लेकर कई बड़े बदलाव किए। घर और बिल्डिंग में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए।
बालकनी पर एक्स्ट्रा वायर फेंसिंग लगाई गई। इतना ही नहीं, करीना ने अपने परिवार की सुरक्षा की जिम्मेदारी एक्टर रोनित रॉय की सिक्योरिटी एजेंसी को सौंप दी।
इसके साथ ही करीना ने अपने दोनों बेटों, तैमूर और जेह की सुरक्षा और प्राइवेसी को लेकर भी सख्त फैसले लिए थे। कपल की तरफ से अपील की गई थी कि उनके दोनों बेटों की तस्वीरें न ली जाएं। करीना ने साफ तौर पर कहा था कि मीडिया उनकी तस्वीरें ले सकता है, लेकिन बच्चों को कैमरे में कैद नहीं करना चाहिए। दरअसल, इस हमले के बाद परिवार बच्चों को लेकर और ज्यादा सतर्क हो गया था।