72 वी आर डिसेंडिंग 8000 देन 72 72 वी आर इन कंडीशन मिनट हम जमीन से टकराने वाले हैं। हमारे पास अब वक्त नहीं बचा। यह वो आखिरी शब्द है जो फ्लोरिडा में क्रैश हुए लेयर जेट विमान के कॉकपेट से सुनाई दी।
विमान में सवार नौ लोगों की मौत से पहले पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल को कई बार मेड ए कॉल दी। लेकिन विमान इतनी तेजी से नीचे गिर रहा था कि उसे संभलने का मौका ही नहीं मिला। अब हादसे से ठीक पहले का एयर ट्रैफिक कंट्रोल ऑडियो सामने आया है। जिसे सुनकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे।
दरअसल अमेरिका के फ्लोरिडा में एक लेयर जेट 60 बिनेस जेट विमान रिहाइशी इलाके के पास क्रैश हो गया। विमान टैक्सस के ऑस्टिन से बहामास जा रहा था। हादसे में विमान में सवार सभी नौ लोगों की मौत हो गई। लेकिन अब सामने आए ऑडियो ने इस हादसे की भयावहता को और बढ़ा दिया है। इसमें सुना जा सकता है कि किस तरह पायलट खराब मौसम और टर्बुलेंस की जानकारी एटीसी को देता है और फिर अचानक विमान पर से उसका नियंत्रण खो जाता है। ऑडियो की शुरुआत में पायलट एयर ट्रैफिक कंट्रोलर को बताता है कि विमान को मॉडरेट टर्बुलेंस का सामना करना पड़ रहा है। बाहर का तापमान -47° सेल्सियस है और क्रू विमान पर जम रही बर्फ को मैनेज कर रहा है। पायलट बेटर एयर कंडीशन यानी कि कम टर्बुलेंस वाले रास्ते की मांग करता है। लेकिन कुछ ही देर बाद हालात तेजी से बिगड़ने लगते हैं।
इसके बाद पायलट अचानक मेडीमेडी की इमरजेंसी कॉल देता है। वो बताता है कि विमान 10,000 फीट प्रति मिनट की रफ्तार से नीचे गिर रहा है। कुछ ही सेकंड बाद वह इमरजेंसी घोषित करते हुए बताता है कि विमान के नीचे गिरने की रफ्तार 20,000 फीट प्रति मिनट तक पहुंच गई। एयर ट्रैफिक कंट्रोलर लगातार पायलट के संपर्क में रहने की कोशिश करता है और कहता है कि वह उसकी मदद के लिए मौजूद है। लेकिन तब तक शायद देर हो चुकी थी। आप खुद देखिए पायलट और एटीसी के बीच की यह बातचीत। ओके 700 सी 600 से आउटसाइड नेगेटिव 47° 72 आउटसाइड राइट यू कैन एक्सपेक्टेड वी 370 72 370 372 72 8000 मिनट 72 डॉक्टर राज इमरजेंसी 72 वी आर इन ओवर कंडीशन मिनट 72 वी क्रैश द ग्राउंड 72 वी फीट एंड वी आर बैंकिंग पायलट और एटीसी के बीच के इस ऑडियो को रिकॉर्ड से जोड़कर देखा गया। रटर्स की ओर से भी घटना के समय और विमान की उड़ान से जुड़े रिकॉर्ड के आधार पर इसकी पुष्टि की गई है।
हालांकि यह ऑडियो हादसे से पहले कॉकपेट को ही बातचीत का संकेत जरूर देता है। लेकिन दुर्घटना की असली वजह साफ नहीं हो पाती। अमेरिका की एफएए और एनटीएसबी पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच में विमान की आइसिंग, टर्बुलेंस और अचानक से तेजी से नीचे गिरने की परिस्थितियों की भी पड़ताल की जाएगी।