Cli

अनिल कपूर पर आया ख;त!रा, गीता टंडन ने लगाए गंभीर आरोप, मचा हड़कंप

Uncategorized

अनिल कपूर इस वक्त जियो हॉटस्टार पर इंडिया के 1% शो को होस्ट कर रहे हैं। ये शो काफी दिलचस्प है। लेकिन अब इसी शो से एक विवाद खड़ा हो गया है। इस शो में हिस्सा लेने गई एक कंटेस्टेंट ने दावा किया है कि सेट पर उसका अपमान किया गया और उसके साथ बहुत बुरा बर्ताव किया गया। ये शख्स और कोई नहीं बल्कि फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाली एक स्टंटवुमन हैं। उनका नाम गीता टंडन है।गीता टंडन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया कि उन्हें इंडिया के 1% शो से अपने बेटे के साथ हिस्सा लेने के लिए कई कॉल आए। शुरुआत में उन्होंने मना कर दिया था, लेकिन आखिर में उन्होंने इस ऑफर को मान लिया, ये सोचकर कि भले ही उन्हें पैसे नहीं मिल रहे हैं, लेकिन विजिबिलिटी मिलने से ये एक अच्छा डील होगा।

इसलिए गीता टंडन अपने बेटे के साथ शो का हिस्सा बनने के लिए सेट पर पहुंचीं।गीता कहती हैं कि उनका बेटा उस वक्त गोवा में था, इसलिए जब शूट की तारीखें आईं, तो उन्होंने उसे मुंबई बुलाया और समय पर सेट पर पहुंच गईं, तभी दिन भर का टॉर्चर शुरू हुआ, जो 9 घंटे तक चला। गीता ने बताया कि सबसे पहले तो उन्हें बैठने के लिए ठीक जगह भी नहीं दी गई। उन्हें एक टेंट में बैठाया गया। किसी ने उन्हें पानी तक नहीं पूछा। ठीक है, पानी मत पूछो, लेकिन कम से कम ये तो बता दो कि शूट कब शुरू होगा। गीता कहती हैं कि वो बस इंतजार करती रहीं, इंतजार करती रहीं, इंतजार करती रहीं। कोई पानी पूछने नहीं आया, कोई शूट के लिए बुलाने नहीं आया, और किसी ने ये नहीं बताया कि क्या हो रहा है या उनकी बारी कब आएगी।जैसे-जैसे वक्त बीतता गया, मैंने प्रोडक्शन टीम से पूछने की कोशिश की, लेकिन मुझे बस यही जवाब मिला कि “हम आपको बताएंगे”, लेकिन कोई आया नहीं।

हमें वहां मेहमान के तौर पर बुलाया गया था। हमें कोई पेमेंट नहीं मिल रहा था। मैं अपना काम छोड़कर वहां गई थी। मेरा एक शूट था जिसे मैंने इस शो के लिए कैंसिल किया था। जब बहुत ज्यादा हो गया, तो मैंने उनके प्रोडक्शन मैनेजर से सामना किया और उनसे कहा कि मुझे साफ-साफ बताएं कि टाइमिंग क्या है। शूट होने में कितना वक्त लगेगा? मुझे जो जवाब मिला वो ये था कि अगर आपको जाना है तो आप जा सकते हैं। इतने घंटों इंतजार करने के बाद, हमें इस तरह का जवाब मिला।उसके बाद, जाने से पहले, हमसे कुछ डॉक्यूमेंट्स पर साइन करने को कहा गया। जब हम आए थे, तो हमसे कुछ भी साइन नहीं करवाया गया था। लेकिन जाने से पहले, वो हमसे कागजों पर साइन करवा रहे थे।

आखिर में, 9 घंटे इंतजार करने के बाद, हम बिना कुछ शूट किए रात 9 बजे उस सेट से चले गए। उस दिन फराह खान का शूट था। अनिल कपूर भी वहां थे। शायद उन्हें उनका पेमेंट मिल गया। हमें हमारा पेमेंट भी नहीं मिला। हम अपना काम छोड़कर वहां गए थे। इसके बावजूद, हमारे साथ इस तरह का बर्ताव किया गया।गीता टंडन कहती हैं, सिर्फ इसलिए कि हम बड़े सेलेब्रिटी नहीं हैं, तो क्या? हमारी कोई इज्जत नहीं है। हमारे वक्त की कोई कीमत नहीं है। आप बस इस तरह हमारा अपमान करेंगे।

हमने भी फिल्म इंडस्ट्री देखी है। हम सालों से काम कर रहे हैं और प्रोफेशनलिज्म जानते हैं। लेकिन आपका प्रोफेशनलिज्म उस दिन नजर नहीं आया। इस तरह स्टंट आर्टिस्ट गीता टंडन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।

गीता के पोस्ट को काफी सपोर्ट मिल रहा है। कई मेनस्ट्रीम एक्टर्स ने गीता को सपोर्ट किया है और कहा है कि आपने सही आवाज उठाई है। इंडस्ट्री में कई बार आर्टिस्ट्स के साथ ऐसी चीजें होती हैं। लोग चुप रहते हैं। वो सोचते हैं, यार, प्रोडक्शन से पंगा मत लो। बाद में काम मिलना मुश्किल हो जाएगा, या लोग कहेंगे, वो बहुत लड़ती है या वो इश्यू बनाती है। इसलिए लोग चुप रहते हैं। लेकिन गीता ने बोलकर हिम्मत दिखाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *