दोस्तों अमिताभ बच्चन बॉलीवुड का वो नाम जिनकी शोहरत, दौलत और रुतबे की मिसाल दी जाती है। जिनकी एक झलक पाने के लिए आज भी लाखों लोग बेताब रहते हैं। लेकिन इन दिनों बिग बी की जिंदगी से जुड़ी कई बातें लगातार सुर्खियों में है।
कभी उनकी सुरक्षा को लेकर चर्चा होती है तो कभी उनकी जिंदगी से जुड़े पुराने किस्से फिर से सामने आ जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं या आप यकीन करेंगे इस बात पे कि जिस महानायक की आज करोड़ों की संपत्ति है, आलीशान जिंदगी है और एक वक्त ऐसा भी था जब वो आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। हालात ऐसे थे कि उनकी कंपनी दिवालियापन की कगार पर पहुंच गई थी।
उस मुश्किल वक्त में उनके साथ मजबूती से खड़ी थी उनकी पत्नी जया बच्चन। अमिताभ बच्चन के मुश्किल दिनों को लेकर अब एक ऐसा खुलासा हुआ जिसने एक बार फिर बच्चन परिवार की जिंदगी और उनके पुराने दौर को चर्चा में ला दिया है। दरअसल 90 के दशक में अमिताभ बच्चन ने अपनी कंपनी एबीसीएल यानी अमिताभ बच्चन कॉरपोरेशन लिमिटेड के जरिए फिल्म निर्माण और एंटरटेनमेंट बिजनेस में कदम रखा था।
लेकिन कंपनी को भारी आर्थिक नुकसान हुआ और देखतेदेखते बिग बिग की जिंदगी में मुश्किलों का दौर शुरू हो गया। आर्थिक परेशानियों ने उनके सामने कई बड़ी चुनौतियां खड़ी कर दी। अब इसी दौर से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा सामने आया। मशहूर टीवी शो देख भाई देख में सुनीता दीवान का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस भावना बलसावर ने अमिताभ और जया बच्चन के प्रोफेशनल रवैया को लेकर कई बातें रखी हैं।
एक पॉडकास्ट में भावना ने बताया कि जब अमिताभ बच्चन की जिंदगी आर्थिक परेशानियों से गुजर रही थी, उस समय जया बच्चन बतौर प्रोड्यूसर देख भाई देख को संभाल रही थी। लेकिन उन्होंने कभी भी अपनी निजी और कारोबारी परेशानी को लेकर शो या टीम के बीच में कोई बात नहीं आने दी। भावना के मुताबिक जया बच्चन बेहद प्रोफेशनल थी। उन्होंने कलाकारों में यह कभी उनको महसूस नहीं होने दिया कि परिवार किसी आर्थिक संकट से गुजर रहा है। एक्ट्रेस ने बताया कि शो का सेट बेहद शानदार था। वहां दो मंजिलें थी, सीढ़ियां थी और कई कमरे थे और मल्टी कैमरा सेटअप था।
उस दौर में इतना बड़ा और शानदार स्थाई सेट तैयार करना अपने आप में ही बड़ी बात थी। भावना ने यह भी बताया कि कलाकारों को कभी-कभी बच्चन परिवार की आर्थिक परेशानियों के बारे में सुनने को जरूर मिलता था। लेकिन जया बच्चन के व्यवहार में इसका कोई असर दिखाई नहीं देता था। वो सेट पर आती और सभी के साथ हंसीज़ाक करती और काम को पूरी जिम्मेदारी से संभालती। लेकिन दोस्तों भावना के खुलासे का सबसे दिलचस्प हिस्सा अभी बाकी है।
उन्होंने बताया कि उस मुश्किल दौर में भी जया और अमिताभ बच्चन शो से होने वाली कमाई को कहीं और इस्तेमाल करने की बजाय शो में ही लगाते थे। भावना के मुताबिक कई बार आर्थिक संकट से गुजर रहे निर्माता किसी प्रोजेक्ट से आने वाले पैसे का इस्तेमाल अपने दूसरे बकाय चुकाने में कर लेते हैं। लेकिन बच्चन परिवार ने ऐसा नहीं किया। शो के लिए जो पैसा मिलता था, वह उसे शो के निर्माण में ही लगाते थे। यही वजह है कि देखभा बाई देख का काम लगातार चलता रहा और कलाकारों को कभी आर्थिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। भावना ने जया बच्चन को बेहद मजबूत और समझदार महिला बताया।
उनके मुताबिक जया ने निर्माता के तौर पर अपनी जिम्मेदारी को इतनी अच्छी तरीके से निभाया कि कलाकारों को घर के अंदर चल रही परेशानियों का एहसास तक नहीं हुआ। आज अमिताभ बच्चन जिस मुकाम पर हैं, वहां तक पहुंचने के पीछे उनकी मेहनत और संघर्ष की लंबी कहानी है। लेकिन उनके मुश्किल वक्त का यह किस्सा यह बताता है कि जिंदगी के सबसे कठिन दौर में परिवार का साथ कितना मायने रखता है। जया बच्चन ने उस वक्त अपने पति का साथ देने के साथ-साथ काम और जिम्मेदारियां भी बखूबी से संभाली। फिलहाल भावना बलसावर के इस खुलासे के बाद अमिताभ और जय बच्चन के पुराने दौर की चर्चा एक बार तेज हो गई है।