Cli

43 की सिंगर बनेंगी दुल्हन, तलाक के 6 साल बाद करेगी दूसरी शादी, फिटनेस कोच संग होगी क्रिश्चियन वेडिंग

Uncategorized

है:43 साल की गायिका फिर बनेंगी दुल्हन, तलाक के 6 साल बाद fitness coach से रचायेंगी दूसरी शादी!मनोरंजन जगत से एक बेहद खुशी की खबर सामने आई है। और खुशी की बात हो भी क्यों न? आखिरकार, एक मशहूर 43 वर्षीय गायिका एक बार फिर अपना घर बसाने जा रही हैं। अपनी पहली शादी टूटने के करीब 6 साल बाद उनके जीवन में फिर से प्यार ने दस्तक दी है और अब वह अपने नए जीवनसाथी के साथ जिंदगी का नया अध्याय शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।सबसे खास बात यह है कि फैंस दुल्हन से ज्यादा दूल्हे पर ध्यान दे रहे हैं, क्योंकि वह न तो कोई फिल्म स्टार हैं और न ही कोई करोड़पति। ऐसे में इस शादी को लेकर फैंस के बीच उत्सुकता काफी बढ़ गई है।

दरअस्ल, हम बात कर रहे हैं मशहूर मलयालम प्लेबैक सिंगर और टीवी होस्ट रिमी टॉमी (Rimi Tomy) की। रिमी ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर कर अपनी दूसरी शादी का ऐलान किया। उन्होंने बताया कि साल 2026 में उनकी जिंदगी में एक खास शख्स की एंट्री हुई, जिनके साथ अब वह अपना भविष्य देखती हैं।उन्होंने साझा किया, “मुझे हमेशा से अकेले यात्रा करना और अपनी शर्तों पर जिंदगी जीना पसंद रहा है। लेकिन परिवार का समर्थन होने के बावजूद मुझे एक साथी की जरूरत महसूस होती थी।”आपको बता दें कि अपने पहले व्लॉग में रिमी ने अपने होने वाले पति के नाम का खुलासा नहीं किया था, लेकिन उन्होंने यह जरूर कहा था कि वह कोई अभिनेता, गायक, सेलिब्रीटि या करोड़पति नहीं हैं।

रिमी के मुताबिक, “मेरे लिए पैसा और शोहरत मायने नहीं रखते। मुझे ऐसा इंसान चाहिए था जो मेरी परवाह करे, मुझे समझे और मेरी जिंदगी में मानसिक शांति लाए। यह नया रिश्ता भगवान का दिया एक तोहफा है और बहुत ही कम समय में हम एक-दूसरे को समझने लगे।”बाद में रिमी ने एक अन्य वीडियो में अपने होने वाले पति के नाम का भी खुलासा किया। आपको बता दें कि रिमी के होने वाले पति लिबिन मैथ्यू (Libin Mathew) हैं, जो मुंबई में रहते हैं और पेशे से एक बॉडीबिल्डर और फिटनेस ट्रेनर हैं। लिबिन मूल रूप से मलयाली हैं और पिछले कुछ महीनों से रिमी के फिटनेस कोच भी रहे हैं।रिमी के अनुसार, उनकी पहली फोन पर बातचीत 10 मार्च को हुई थी, जबकि 14 मार्च को वे पहली बार आमने-सामने मिले थे। रिमी ने बताया कि उनके बीच बहुत जल्दी एक खास जुड़ाव बन गया और उन्होंने

शादी करने का फैसला कर लिया।सोशल मीडिया पर उनका शादी का कार्ड भी काफी वायरल हो रहा है, जिससे साफ पता चलता है कि रिमी और लिबिन नवंबर 2026 में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। यह शादी मुंबई के डोंबिवली स्थित एक छोटे से चर्च में बेहद सादगी के साथ संपन्न होगी, जिसमें केवल परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे।रिमी ने अपने फैंस से भी इस नई यात्रा के लिए प्यार और आशीर्वाद मांगा है। जब से उनकी शादी की खबर आई है, उन्हें सोशल मीडिया पर लगातार बधाइयां मिल रही हैं।आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रिमी ने पहली शादी 27 अप्रैल 2008 को बिजनेसमैन रोयस किझाकूडन (Royce Kizhakoodan) के साथ ईसाई रीति-रिवाज से की थी। दोनों करीब 11 साल तक साथ रहे और 2019 में आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया।अब अपने तलाक के करीब 6 साल बाद रिमी एक बार फिर दुल्हन बनने जा रही हैं। रिमी ने फैंस और मीडिया से यह अपील भी की है कि उनकी इस नई शुरुआत में उनके पूर्व पति को न घसीटा जाए, क्योंकि रोयस अपनी जिंदगी में बहुत खुश हैं।ब्यूरो रिपोर्ट – E24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *