विकसित यूपी बैठक आगरा देखिए सिर्फ यूपी तक पर। शादी की पहली सालगिरह के जश्न की जगह यूपी के मेरठ में एक घर में मातम पसर गया और एक पिता को अपने इकलौते बेटे की अर्थी उठानी पड़ी। मेरठ के कंकरखेड़ा में बीजेपी मंडल उपाध्यक्ष के बेटे प्रबल ने अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष के कथित उत्पीड़न से तंग आकर एक ऐसा कदम उठा लिया जिसके बाद अब वह इस दुनिया में नहीं है।
लेकिन यह कदम उठाने से पहले प्रबल ने एक वीडियो रिकॉर्ड किया था जिसमें उसने अपनी पत्नी स्नेहा और उसके परिवार वालों पर गंभीर मानसिक प्रताड़ना और धमकियों के आरोप लगाए हैं। इस दर्दनाक घटना के बाद से जहां एक तरफ पुलिस जांच में जुट गई है तो वहीं मां-बाप पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है। पिता कहते हैं कि आज ही के दिन मैं बेटे की बारात लेकर गया था और आज दूसरी बारात है। आज वो लोग भी आए हैं जिन्हें मैंने बुलाया नहीं था। यह पूरा मामला मेरठ के कंकरखेड़े थाना क्षेत्र का है।
पटेलपुरी के रहने वाले बीजेपी कंकरखेड़ा मंडल उपाध्यक्ष राजीव गुप्ता के इकलौते बेटे प्रबल जो गाजियाबाद में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते थे। उनकी शादी ठीक 1 साल पहले 2 नवंबर 2025 को ऋषि नगर की रहने वाली स्नेहा के साथ हुई थी। शादी के कुछ महीनों बाद से ही दोनों पति-पत्नी के बीच में विवाद शुरू हो गया था। बताया जा रहा है कि शनिवार को पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र में दोनों पक्षों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया था। बताया यह भी जा रहा है कि पत्नी लगातार प्रबल को जेल भेजने की धमकी दे रही थी और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही थी जिससे प्रबल पूरी तरह से टूट चुके थे।
इसी से परेशान होकर रविवार की दोपहर करीब 12:00 बजे प्रबल ने अपने साथ बड़ा कांड कर लिया। जब वह कैंट क्षेत्र में बेहोशी की हालत में मिले तो पुलिस ने तुरंत पहचान करके परिजनों को सूचना दे दी और उन्हें कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। लेकिन हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर किए गए प्रबल ने रात को करीब 9:30 बजे इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बेटे की मौत की खबर सुनते ही पिता राजीव गुप्ता को गहरा सदमा लगा और उनकी भी तबीयत बिगड़ गई। अपने वीडियो में प्रबल ने साफ तौर पर कहा कि उसके इस बड़े कदम के पीछे उसकी पत्नी स्नेहा गुप्ता और उसका परिवार मुख्य रूप से जिम्मेदार है। प्रबल ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही उसे लगातार मेंटल टॉर्चर किया जा रहा था।
उसकी 3 महीने की एक बेटी भी है। प्रबल का आरोप था कि पत्नी उसकी मां के साथ मारपीट करती थी। घर की सारी प्रॉपर्टी अपना नाम करवाना चाहती थी और उसे अपने मां-बाप से अलग रहने का दबाव भी बना रही थी। प्रबल ने अपनी पत्नी और उसके परिवार के खिलाफ सरकार से सख्त कानूनी कार्यवाही की गुहार लगाई है। इस पूरी त्रासदी ने परिवार को अंदर से तोड़कर रख दिया है। मृतक के पिता राजीव गुप्ता दर्द भरी आवाज में कहते हैं कि काउंसलिंग हुई तो वहां पर एक ही पक्ष की बात सुनी गई है और यह कहा गया है कि यह मारता है, पीटता है, शराब पीता है, सारे करता है। ये बात आपसे किसने कहा कि एक ही पक्ष की बात सुन किसके पास? यह मेरे बेटे ने बाद में कहा, जब काउंसलिंग हो रही थी, सारी कंप्लीट हो गई थी।
उसके बाद बेटे ने कहा कि पापा मेरी बात किसी ने नहीं सुनी। जो काउंसलर था वो सिर्फ उन्हीं की ही बात कर रहा था। बेटे ने तो मुझे काउंसलिंग होने के बाद वही पीछे बैठ के सीट पे सारी बात बता दी। उसके बाद बेटे ने कहा पे बस वो घर पे आया। डिप्रेशन में इतना हो गया। मेरे पास भी बैठा मेरे से बात नहीं कर पाया। जब नहीं कर पाया तो सुबह में उठे मैं अपना काम पे चला गया प्रेस अपना प्रिंटिंग प्रेस का वर्कया उसके बाद वो पीछे से वो घर पे से स्कूटर ले चला गया और गुरुद्वारे के पास पीछे से उसने जो एक कोई गुरुद्वारे के पास उसने एक वीडियो बनाई है जिसमें कि वो सबके नाम भी परिवार के नाम भी उनके रिश्तेदार जो है, ताऊ है, ताई है, उनकी लड़कियां हैं। वो सब उनके फेवर में बेटे पे प्रेशर बना के इतना दबाव डलवा दिया था कि मैं आपको कुछ नहीं बता सकता।
तो अब परिवार की मांग है कि बहू के मायके वालों पर कार्यवाही हो और उनको इंसाफ मिले। साथ ही वह अपनी पोती को भी अपने पास ही रखना चाहते हैं। अब इस पूरे मामले पर पुलिस का क्या कुछ कहना है सुनिए। देखिए कल दिनांक एक नवंबर 2026 को थाना कंकड़खेड़ा क्षेत्र कस्बा चौकी में एक सूचना प्राप्त हुई थी कि एक युवक द्वारा कुछ पदार्थ खाकर प्रयास किया गया जिसके उपरांत उसको हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया पर हॉस्पिटल में एडमिट होते ही कुछ समय बाद उसकी मृत्यु हो गई जांच के क्रम में यह ज्ञात हुआ कि इस युवक की शादी एक एक वर्ष पहले हुई थी एवं इसका इसकी पत्नी से मतभेद चल रहा था जिसके उपरांत परिवार परामर्श केंद्र पुलिस लाइन में इसकी काउंसलिंग भी चल रही थी। बाकी सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। शीघ्र ही प्रकरण में अग्रिम विधिक कारही की जा रही है।
तो एक साल पहले जिस घर में शहनाई गूंजी थी आज वहां मातम पसरा है और एक हंसता खेलता परिवार उजड़ गया है।