Cli

‘पाजी, छोटा भाई समझ कर माफ कर देना’, अभिजीत दीपके ने क्यों मांगी माफी?

Uncategorized

पंजाबियों ना सिखाओ पंजाबी ना सिखाओ एक तरफ दिलजीत दोसा का एक बयान और दूसरी तरफ अभिजीत दीपके की नाराजगी लेकिन अब कहानी में ऐसा ट्विस्ट आया है जिसकी शायद किसी ने उम्मीद नहीं की थी जिस दिलजीत की एक बात से अभिजीत को ठेस पहुंची थी अब वही अभिजीत उनसे हाथ जोड़कर माफी मांग रहे हैं। अपने इमोशनल मैसेज में उन्होंने यहां तक कह दिया कि पाजी छोटे भाई को समझ कर माफ कर देना।

आखिर ऐसा क्या हुआ कि पहले नाराजगी जाहिर करने वाले अभिजीत अब दिलजीत से माफी मांगने पहुंच गए और दिल्ली कॉन्सर्ट में दिलजीत ने ऐसा क्या कह दिया जिसे इस पूरे विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। दरअसल दिलजीत दोसान जिन दिनों अपने ओरा इंडिया टूर 2026 को लेकर चर्चाओं में है। उनके टूर की शुरुआत 30 अक्टूबर को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से हो चुकी है। इस कॉन्सर्ट के दौरान दिलजीत ने कहा कि पंजाबियों को लड़ना मत सिखाओ। उनके इस बयान पर वहां मौजूद लोगों ने काफी तालियां बजाई। इसके बाद उन्होंने सभी के लिए अपना प्यार जाहिर करते हुए आई लव यू ऑल कहा।

लेकिन दिलजीत का यह बयान सामने आते ही इसकी चर्चा शुरू हो गई। माना जा रहा है कि उनका यह बयान कॉकरो जनता पार्टी के प्रमुख अभिजीत दीपके से जुड़े पुराने विवाद की तरफ था। दरअसल जून में छात्र प्रदर्शन के दौरान दिलजीत से पूछा गया था कि क्या वह छात्रों के प्रदर्शन में शामिल होंगे? या इस मुद्दे पर अपनी राय रखेंगे तो इस पर दिलजीत ने कहा था मुझे इन सब चीजों से दूर रखो। भाई मैं कलाकार हूं कोई नेता नहीं। उनके इस जवाब को लेकर सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा चर्चाएं हुई। कुछ लोगों ने इसे एक अहम मुद्दे पर चुप्पी के तौर पर देखा था। अभिजीत दीपके भी दिलजीत की इस टिप्पणी से आहत हुए थे। लेकिन अब अभिजीत ने खुद सोशल मीडिया पर एक लंबा और इमोशनल पोस्ट लेकर दिलजीत से माफी मांगी है। अपने पोस्ट में अभिजीत ने लिखा है पाजी जून में हम विरोध प्रदर्शन कर रहे थे तब आपकी एक टिप्पणी ने मुझे काफी ज्यादा दुख दिया था। ऐसा इसलिए नहीं था कि मेरे मन में आपके लिए कोई निजी नाराजगी थी। बल्कि इसलिए क्योंकि मैंने हमेशा आपको एक ऐसे इंसान के तौर पर देखा जो उन मुद्दों के लिए आवाज उठाता है जिनके लिए वो खुद खड़ा होता है। अभिजीत ने आगे कहा कि वो हमेशा से ही दिलजीत के फैन रहे हैं। आज भी उनके गाने सुनते हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि भारत लौटने से ठीक पहले वो शिकागो में दिलजीत का कॉन्सर्ट देखने पहुंचे। वो सिर्फ उनका संगीत सुनने नहीं बल्कि उस इंसान के प्रति सम्मान जताने भी गए थे जो दिलजीत हैं। अभिजीत ने दिलजीत के साहस, सच्चाई और अपनी जड़ों से जुड़े रहने की तारीफ की। उन्होंने साफ कहा कि एक असहमति या गलतफहमी से उनके लिए दिलजीत का सम्मान और प्रशंसा कम नहीं हो जाती और फिर अपने पोस्ट के आखिर में उन्होंने ऐसी बात लिखी जिसने सबका ध्यान खींचा। अभिजीत ने कहा बाकी बाजी छोटे भाई को समझकर माफ कर देना।

उन्होंने आगे दिलजीत के लिए प्यार जताते हुए कहा, “गबरू तो दुश्मन से भी मीठा होता है। फिर तुम तो जट का प्यार हो गौरिए।” यानी जिस नाराजगी की वजह से दोनों के नाम चर्चाओं में आए, अब उसी मामले में अभिजीत ने खुद आगे बढ़कर अपनी बात रखी और बकायदा माफी भी मांगी। फिलहाल दिलजीत की तरफ से इस माफी पर कोई जवाब आने की जानकारी सामने तो नहीं आई लेकिन अभिजीत के इस पोस्ट के बाद एक बार फिर दिलजीत का पुराना बयान और उनका दिल्ली कॉन्सर्ट चर्चा में जरूर आ गया है। अब देखना होगा कि अभिजीत दीपक की इस माफी पर दिलजीत का क्या रिएक्शन सामने आता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *