Cli

बाथरूम में गिरने से गई जान? जानिए कैसे हुआ संजय गुप्ता का निधन?

Uncategorized

बॉलीवुड से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। कांटे शूट आउट एट वडाला और काबिल जैसी शानदार फिल्में बनाने वाले मशहूर फिल्म मेकर संजय गुप्ता का निधन हो गया। उनके जाने की खबर के साथ ही उनकी मौत की वजह को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। आखिर ऐसा क्या हुआ था कि फिल्म मेकर की अचानक जान चली गई। रिपोर्ट्स की मानें तो संजय गुप्ता की मौत बाथरूम में गिरने के बाद हुई। बताया जा रहा है कि उनके सिर में गंभीर चोटें आई थी। हालांकि इस पूरे मामले को लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल तौर पर जानकारी सामने नहीं आई है।

दरअसल सामने आ रही जानकारी के मुताबिक संजय गुप्ता की मौत 30 अक्टूबर यानी कि कल की रात हुई। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि वह अपने बाथरूम में गिर गए थे और इसी दौरान उनके सिर में चोट लगने की बात कही जा रही है। हैरानी की बात यह है कि बताया जा रहा है कि 31 अक्टूबर की सुबह तक किसी को इस घटना के बारे में नहीं पता था। बाद में जब उनके निधन की खबर सामने आई तो फिल्म इंडस्ट्री में शो की लहर दौड़ गई।

हालांकि यहां सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर बाथरूम में गिरने के बाद उनके साथ क्या हुआ? क्या सिर में लगी चोट ही उनकी मौत की वजह बनी? क्या उन्हें समय पर मेडिकल मदद मिल पाई थी? फिलहाल इन सवालों के जवाब सामने आने बाकी है। उनकी मौत की सटीक वजह को लेकर ऑफिशियल कंफर्मेशन का इंतजार करना जरूरी है। इसलिए अभी यह कहना सही नहीं होगा कि उनकी मौत की [संगीत] वजह क्या थी।

अगर संजय गुप्ता के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने साल 1994 में आतिश फील द फायर से बतौर डायरेक्टर अपने करियर की शुरुआत की। इस फिल्म में संजय दत्त, आदित्य पंचोली नजर आए जिसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक एक्शन और क्राइम ड्रामा फिल्में बनाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *