वैसे तो हेमा मालिनी को सब हेमा, या ड्रीम गर्ल के नाम से जानते है लेकिन एक डायरेक्टर थे जिन्होंने तो हेमा का नाम बदल दिया था।जी हा उन्होंने एक्ट्रेस का नाम सुजाता रख दिया था। लेकिन फिर उन्होंने एक्ट्रेस के साथ काम नहीं किया।
हेमा मालिनी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि, जब 15 साल की थीं तब एक तमिल फिल्म के लिए उनके नाम पर विचार किया गया था, लेकिन निर्देशक श्रीधर ने उन्हें अस्वीकार कर दिया था.
हेमा मालिनी ने बताया था कि, “निर्देशक ने मेरे साथ 15 दिनों तक शूटिंग की और फिर बिना मुझे बताए मुझे रिप्लेस कर दिया. जब मेरे साथ ऐसा हुआ तब मैं मुश्किल से 13-14 साल की थी.
हेमा मालिनी ने आगे बताया था, निर्देशक श्रीधर ने मेरा नाम भी बदल दिया और मेरा नाम सुजाता रख दिया था. बाद में एहसास हुआ कि मैं इस रोल के लिए फिट नहीं हूं. मैं उस समय एक प्रशिक्षित अभिनेत्री नहीं थी और मैंने अपनी मां के कहने पर इस फिल्म में काम करने के लिए मान गई.
उनकी आत्मकथा ‘हेमा मालिनी: द ऑथराइज्ड बायोग्राफी’ के अनुसार उन्होंने खुलासा किया कि गुजरे जमाने के दो सुपरस्टार जीतेंद्र और संजीव कपूर उनके पास शादी के लिए प्रपोज किया था.