Cli

कैसे नाना पाटेकर के घर आए प्रोड्यूसर को धोने पड़े बर्तन? नाना फ़िल्म साइन करवाने से पहले..

Uncategorized

नाना पाटेकर बाय प्रोफेशन तो एक्टर है और एक्टिंग वो जबरदस्त करते हैं। लेकिन उनके पैशन के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। वैसे इस पैशन के बारे में वो कई बार अपने इंटरव्यूज में बात कर चुके हैं और क्यों यह एक्टिविटी उनका पैशन मनी इसके पीछे भी एक इमोशनल रीजन है। लेकिन ये पैशन इतना खतरनाक है कि आए दिन पूरी इंडस्ट्री को वो अपना यह पैशन दिखाते हैं और कई बार प्रोड्यूसर्स नाना पाटेकर के जाल में फंसे भी हैं

और नाना पाटेकर को उनका मनचाहा रोल भी दिया है। नाना पाटेकर का यह पैशन है कुकिंग। अपने इस पैशन के बारे में नाना पाटेकर ने अपने कई इंटरव्यूज में बात की और बताया कि कुकिंग उनके लिए ऐसे है जैसे कि फिटनेस फ्रीक के लिए योगा होता है। वो बिना कुकिंग रह ही नहीं सकते हैं। कुकिंग उन्हें बहुत सुकून देता है और नाना पाटेकर के साथ रहे हुए लोगों का कहना है कि जबरदस्त खाना बनाते भी है।

इनफैक्ट एक कहानी तो यह भी है कि नाना पाटेकर ने एक बार अपनी फिल्म के एक प्रोड्यूसर को फिल्म के रोल के लिए बात करने के लिए अपने घर पर बुलाया मीटिंग के लिए। नाना पाटेकर ने उस प्रोड्यूसर को कॉल करके कहा कि मटन पसंद है। मैं तुम्हारे लिए मटन बनाता हूं। घर पर आओ। यहीं पर फिल्म की कहानी के बारे में बात करेंगे। जिसके बाद प्रोड्यूसर नाना पाटेकर के घर जाता है। नाना पाटेकर खुद अपने हाथों से मटन कुक करते हैं।

प्रोड्यूसर को मटन खिलाते हैं। लेकिन उसके बाद नाना पाटेकर प्रोड्यूसर को जो कहते हैं वह बेहद हैरान करने वाला था। नाना पाटेकर प्रोड्यूसर को कहते हैं कि अब जिस बर्तन में तुमने खाना खाया है वह जाकर धो। प्रोड्यूसर ने उम्मीद भी नहीं की होगी इस बात की क्योंकि अक्सर जब हम किसी के घर पर जाते हैं गेस्ट के तौर पर तो खाना खाते हैं और हमें स्पेशल ट्रीटमेंट मिलता है। लेकिन प्रोड्यूसर को नाना पाटेकर ने खाना खिलाकर जब बर्तन धोने के लिए कहा तो वह भी हैरान हो गया।नाना पाटेकर का यह किस्सा पूरी इंडस्ट्री में मशहूर है और रिसेंटली परेश रावल ने एक इंटरव्यू में जब इस किस्से का खुलासा किया तो यह किस्सा और भी ज्यादा पॉपुलर हो गया। हालांकि जिन-जिन प्रोड्यूसर्स को नाना पाटेकर ने अपने हाथ का बना खाना खिलाया है उन प्रोड्यूसर्स ने नाना पाटेकर को अपनी फिल्म में रोल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *