एक टाइम था जब करवा चौथ प्यार, आस्था, रिश्ते को स्ट्रांग बनाए रखने का एक त्यौहार था। लेकिन अब यह त्यौहार उससे भी आगे लेवल पर चला गया है। यह एक ग्रैंड त्यौहार बन गया है। क्योंकि फिल्मों में जिस तरह से करवा चौथ मनाया जाता है, उससे भी लोग इन्फ्लुएंस हुए हैं। साथ ही इन्फ्लुएंसर्स जो अपने वीडियो में करवा चौथ की शॉपिंग, करवा चौथ की तैयारियां दिखाते हैं, उससे भी कह सकते हैं कि करवा चौथ से पहले भी एक बहुत बड़ा मार्केट तैयार हो गया है। हमारी कुछ हिंदी फिल्में ऐसी है जिनमें करवा चौथ के जो सीन्स है उन्हें आज भी याद किया जाता है और उन सीन्स ने सबसे ज्यादा इंपैक्ट छोड़ा यंग जनरेशन पर।
यही वजह है कि वो लोग चाहे और किसी में बिलीव करते हो या ना करते हो लेकिन करवा चौथ में बिलीव करते हैं। इनफैक्ट जिन कपल्स की शादी भी नहीं हुई है वो भी एक दूसरे के लिए करवा चौथ करते हैं।
इसमें से एक फिल्म है दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे। जिसमें काजोल शाहरुख खान के लिए करवा चौथ रखती है चुपके से और चुपके से शाहरुख काजोल का व्रत तुड़वाते हैं। और ऐसा ही एक सीन हम दिल दे चुके सनम में भी है। जहां पर ऐश्वर्या राय सलमान के लिए करवा चौथ का व्रत रखती है और सलमान छत पर जाकर उनका व्रत तुड़वाते हैं।
आजा रे आजा चंदा ये गाना इन दोनों पर पिक्चराइज किया गया है। लेकिन आज के इस वीडियो में हम यह जानेंगे कि ये जो एक्ट्रेसेस जिन्होंने फिल्मों में करवा चौथ किया है। क्या वाकई में असल जिंदगी में यह करवा चौथ का व्रत करती हैं? अगर करती हैं तो कैसे सेलिब्रेट करती है? और अगर नहीं करती है तो क्यों नहीं करती है? सबसे पहले शुरुआत करते हैं काजोल से ही क्योंकि उनकी डीडीएलजे से ही करवा चौथ के त्यौहार में बड़ा बूम आया है। तो आपको यह जानकर हैरानी होगी कि काजोल करवा चौथ का व्रत नहीं रखती है।
उनका यह मानना है कि एक जो रिलेशनशिप है वो एक दूसरे की कंपैटिबिलिटी, लव और आप एक दूसरे को कितना सपोर्ट करते हैं उस पर डिपेंड करता है। वो ये बिलीव नहीं करती है कि अगर आपको किसी के लिए प्यार दिखाना है तो आप उसके लिए भूखे रहें। इसीलिए वो करवा चौथ का व्रत नहीं करती हैं। बात करें ऐश्वर्या राय की तो हां ऐश्वर्या राय रियल लाइफ में भी करवा चौथ का व्रत करती है। हर साल करती है। उनकी तस्वीरें भी वायरल होती है। जब वो छत पर आकर चांद की पूजा करके अभिषेक बच्चन को देखकर अपना व्रत खोलती है। अब बात करते हैं एक्ट्रेस करीना कपूर की। क्या करीना कपूर करवा चौथ करती है?
तो आपको बता दें कि करीना कपूर करवा चौथ में बिलीव नहीं करती हैं और वह करवा चौथ का व्रत नहीं करती हैं। अगर बात करें ट्विंकल खन्ना की तो वह भी अक्षय कुमार के लिए करवा चौथ का व्रत नहीं रखती हैं। उनका यह मानना है कि एक के लिए दूसरा पार्टनर भूखा रहे और ऐसा रखकर वो अपना लव शो करें। इसमें वह बिल्कुल भी बिलीव नहीं करती है। दोनों पार्टनर्स बराबर है। दोनों एक दूसरे को सपोर्ट करें। मुश्किल समय अच्छे समय में दोनों एक दूसरे के साथ रहे। यह उनके लिए एक स्ट्रांग रिलेशनशिप है ना कि भूखा रहकर दिन भर पति को देखकर व्रत खोलना। बात करें एक्ट्रेस सोनम कपूर की तो उनके घर के करवा चौथ के चर्चे तो सभी तरफ है। सारी एक्ट्रेसेस शिल्पा शेट्टी से लेकर रवीना टंडन वहीं पर आकर अपना करवा चौथ का व्रत सेलिब्रेट करती है और खुद सोनम कपूर भी इस सेलिब्रेशन का हिस्सा बनती है।
लेकिन सोनम अपने पति आनंद आूजा के लिए करवा चौथ का व्रत नहीं करती है। उनका कहना है कि उनके पति इस चीज में बिलीव नहीं करते हैं। इसीलिए सोनम कपूर करवा चौथ का व्रत नहीं करती हैं। और अब चलिए बात करते हैं उन कपल्स की जिनका करवा चौथ अलग तरह से सेलिब्रेट होता है। अगर बात करें अनुष्का और विराट कोहली की तो अनुष्का और विराट कोहली करवा चौथ मनाते हैं और अनुष्का विराट के लिए करवा चौथ का व्रत रखती है। विराट भी अनुष्का के लिए दिन भर भूखे रहते हैं। वह भी यह व्रत करते हैं। अगर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की बात करें तो दीपिका पादुकोण करवा चौथ का व्रत नहीं रखती है। रणवीर सिंह दीपिका पादुकोण के लिए करवा चौथ का व्रत रखते हैं और मेहंदी लगाकर वो अपने हथेली पर डी भी लिखवाते हैं। ऐसा उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था। जहां एक तरफ हम देखते हैं कि हमारी फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेसेस अलग सोच की है।
वो करवा चौथ पर भूखा रहने में बिलीव नहीं करती है। वहीं अगर बात करें प्रियंका चोपड़ा की तो वो सात समंदर पार है। वो एले में रहती है। लेकिन वहां पर भी उन्होंने अपने कस्टम्स और अपने ट्रेडिशंस को बनाए रखा है। वो एले में रहते हुए करवा चौथ का व्रत रखती है अपने पति निक जोस के लिए। इनफैक्ट प्रियंका ने एक बार खुलासा भी किया था कि हम एक बार एक कॉन्सर्ट में थे और वहां से चांद नजर नहीं आ रहा था। तब निक जोनस मुझे अपने प्राइवेट जेड से आसमान में लेकर गए। वहां से उन्होंने मुझे चांद दिखाया और आसमान में ही उन्होंने मेरा करवा चौथ का व्रत खुलवाया।