Cli

बॉयफ्रेंड ने किया बर्बाद, फिर अचानक हुआ मशहूर एक्ट्रेस का निधन,एक लेटर ने खोला राज़।

Uncategorized

बॉलीवुड की वो हसीना जिसने महज 18 साल की उम्र में अमिताभ बच्चन जैसे सुपरस्टार के साथ काम किया। लेकिन फिर अचानक उसकी मौत की खबर ने पूरी इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया। मौत से पहले बॉयफ्रेंड से झगड़ा, अबॉर्शन को लेकर गंभीर आरोप और एक ऐसा सुसाइड नोट जिस पर उठे कई सवाल। आखिर क्या थी एक्ट्रेस की पूरी कहानी?

हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस जिया खान की जिनकी मौत के बाद करीब 10 साल तक कानूनी लड़ाई चली। लेकिन जब फैसला आया तो वह हैरान कर देने वाला था। 3 जून 2013 मुंबई की जूहू स्थित अपने अपार्टमेंट में जिया खान मृत पाई गई। महज 25 साल की उम्र में उनकी जिंदगी खत्म हो गई। जिया की मौत के चार दिन बाद उनकी मां राबिया खान ने सामने आई छह पन्नों का एक पत्र आया और इस पत्र में जिया ने अपने रिश्ते में तकलीफ और भावनात्मक परेशानी का जिक्र किया।

इसके बाद उनकी मां ने बॉयफ्रेंड सूरज पंचोली पर गंभीर आरोप लगाए और देखते ही देखते यह मामला बॉलीवुड के सबसे चर्चित केस में शामिल हो गया। लेकिन जिया की मौत से पहले की आखिरी रात में आखिर क्या हुआ था? सीबीआई की जांच के मुताबिक मौत वाली रात जिया और सूरज के बीच कई बार फोन पर बातचीत हुई थी और उस दिन जिया अपनी बहन के जन्मदिन के लिए ज्वेलरी देखने की तैयारी कर रही थी। सूरज ने उन्हें बताया कि ज्वेलरी डिजाइनर मिलने वाला है होटल में। लेकिन जब जिया ने खुद डिजाइनर से बात की तो उन्हें पता चला कि मुलाकात अगले दिन होनी थी। इस बात को लेकर जिया नाराज हो गई और उन्होंने सूरज को फोन किया और दोनों के बीच बातचीत हुई और कुछ देर बाद जिया सूरज के घर पहुंच गई।

लेकिन उनकी मुलाकात नहीं हो सकी और बाद में दोनों के बीच फिर से फोन पर बात हुई। रिपोर्ट के मुताबिक करीब 10:48 पर जिया अपने घर लौट आई थी और इसके बाद सूरज ने उन्हें फोन किया और कई मैसेज भी किए। लेकिन जिया की तरफ से कोई जवाब नहीं आया और रात करीब 11:20 पर उनकी मां घर लौटी और तब तक जिया की मौत हो चुकी थी। इस घटना के बाद जिया की मां ने सूरज पर उनकी बेटी को प्रताड़ित करने और मौत के लिए जिम्मेदार होने के आरोप लगाए। हालांकि इन आरोपों को अदालत में साबित नहीं किया जा सका। इस केस का दूसरा बड़ा विवाद था अबॉर्शन का मामला। सीबीआई की जांच में उस डॉक्टर का बयान भी शामिल किया गया जिसने जिया को अबॉर्शन से जुड़ी दवाइयों के प्रिस्रिप्शन दिया था और जांच के दौरान सामने आए बयान के मुताबिक जनवरी 2013 में जिया प्रेग्नेंट हुई और दवाई लेने के बाद कुछ कॉम्प्लिकेशंस हुए और डॉक्टर ने अस्पताल जाने की सलाह दी और आरोप लगाया कि सूरज उन्हें अस्पताल नहीं ले गए और भ्रूण के अवशेष टॉयलेट में ही बहा दिए गए।

इस मामले ने खूब सुर्खियां बटोरी लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि यह आरोप थे और जिन्हें अदालत में सूरज के खिलाफ अपराध साबित करने के लिए पर्याप्त नहीं माना गया। दूसरी तरफ जिया की मां लगातार कहती रही कि उनकी बेटी की मौत आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या थी। उन्होंने पुलिस की जांच पर सवाल उठाया और मामले की दोबारा जांच की मांग की। सीबीआई ने हत्या के एंगल से भी जांच की और पोस्टमार्टम रिपोर्ट और दूसरे सबूतों की पड़ताल के बाद एजेंसी इस नतीजे पर पहुंची कि जिया की मौत दम घुटने से हुई थी। मामला आत्महत्या का था। लेकिन उनकी मां अभी भी इस पर विश्वास नहीं करती हैं। सुसाइड नोट को लेकर के भी सवाल उठे और अदालत ने पत्र की विश्वसनीयता और उसे सामने लाने की परिस्थितियों पर संदेह जताया। कोर्ट ने यह भी कहा कि अभियोजन पक्ष यह साबित नहीं कर पाया कि सूरज पंचोली जिया की मौत के लिए जिम्मेदार थे और फिर आया 28 अक्टूबर 2023 का दिन। जिया खान की मौत के करीब 10 साल बाद विशेष सीबीआई अदालत ने सूरज पंचोली को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप से बरी कर दिया। फैसले के बाद जिया की मां राफिया खान ने निराशा जताई और अपनी बेटी के लिए न्याय की लड़ाई जारी रखी। निश और गजनी जैसी फिल्मों में काम करने वाली जिया खान ने बहुत कम उम्र में अपनी पहचान बना ली।

लेकिन उनकी जिंदगी का दुखद अंत अपने पीछे कई सवाल छोड़ गया। एक तरफ मां की न्याय की लड़ाई तो दूसरी तरफ अदालत से बड़े हुए सूरज पंचोली और बीच में एक ऐसी एक्ट्रेस जिसकी मौत ने पूरे बॉलीवुड को सन्न करके रख दिया। जिया खान डेथ केस में अदालत अपना फैसला सुना चुकी है। लेकिन उनकी मां के सवाल और इस मामले से जुड़ी बहस आज भी बॉलीवुड की सबसे चर्चित कहानियों में शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *